28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयभीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, अप्रैल से जून तक हीटवेव...

भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, अप्रैल से जून तक हीटवेव को लेकर IMD ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

भारत में इस साल अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान औसत से अधिक रहेगा, जबकि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है. न्यूनतम तापमान भी अधिक रहने की संभावना है.IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर, पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है .

किन राज्यों में अधिक लू पड़ने की संभावना?
राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक व तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिन रह सकते हैं. विशेष रूप से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 से 11 दिन लू पड़ने की संभावना जताई गई है.

गर्मी से बचाव के लिए सरकार की तैयारियां
तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अस्पतालों में लू और गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

बिजली की मांग बढ़ने की संभावना
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल गर्मी के कारण बिजली की मांग में 9 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले साल, 30 मई को भारत की बिजली मांग 250 गीगावॉट तक पहुंच गई थी, जो अनुमान से 6.3% अधिक थी.

बारिश की संभावना और प्राकृतिक आपदाएं
IMD के अनुसार, अप्रैल में सामान्य वर्षा (39.2 मिमी) होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. साथ ही, पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ की संभावना भी जताई गई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...