10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यनई सरकार बनेगी तो... वक्फ बिल पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान,...

नई सरकार बनेगी तो… वक्फ बिल पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोली-बीजेपी ने देश को बांटने के लिए ऐसा किया

Published on

कोलकाता:

लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है। ममता बनर्जी ने कहा है बीजेपी देश को बांटने के लिए यह विधेयक लेकर आई। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी का केवल एक ही एजेंडा है। देश को बांटना। वे ‘फूट डालो और राज करो’ में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नीत सरकार हटेगी और नई सरकार बनेगी तो (इस) वक्फ विधेयक को रद्द करने के लिए संशोधन किया जाएगा। बनर्जी ने बुधवार को एक बयान में भाजपा की उसके विभाजनकारी एजेंडे के लिए आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे सांसद वक्फ मुद्दे पर बोलने के लिए दिल्ली में हैं। लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ टीएमसी ने इस वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में वोट किया था। पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे। इसके बाद बिल लोकसभा से पास हो गया था।

त्योहारों पर बोलीं-ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रामनवमी की योजना को लेकर बीजेपी की आलोचना की। बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने गरीबों के लिए सभी काम बंद कर दिए हैं। फिर केंद्र सरकार क्यों है? क्या यह एक नया धर्म शुरू करने के लिए है जिसमें रामकृष्ण, स्वामी विवेकानंद और हमारे वेद शामिल नहीं हैं? क्या यह लोगों, देश को विभाजित करने और दंगे भड़काने के लिए है? ममता बनर्जी ने कहिा कि मैं सभी धर्मों से आग्रह कर रही हूं। अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। दंगा न करें और दंगा भड़काने की कोशिश भी न करें। आप दंगा भड़काने के लिए कुछ नहीं कर सकते। हम कार्रवाई करेंगे।

जीएसटी का मुद्दा भी उठाया
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपनी ‘जुमलेबाजी’ को रोकने के लिए केंद्र सरकार को और कितने पैसे की जरूरत है? लोगों को अपने मेडिक्लेम में जीएसटी क्यों देना पड़ रहा है। गरीब लोग कहां जाएं। हम दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं पार्टी के सांसदों से भी इसका विरोध करने का अनुरोध करती हूं। वे आज वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार हमारे संविधान का सम्मान नहीं कर रही है। वे हमारे देश को बांटना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में बिहार के बाद 2026 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में वक्फ बोर्ड संशोधन का मुद्दा गरमाया रह सकता है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...