11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने इस गरीब देश को भी नहीं छोड़ा, लगा दिया 50%...

अमेरिका ने इस गरीब देश को भी नहीं छोड़ा, लगा दिया 50% टैक्स, कारोबारी ने कहा- समझदार नहीं हैं ट्रंप

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। चीन ने तो जबावी कार्रवाई भी कर दी है। वहीं ट्रंप ने भारी-भरकम टैरिफ के मामले में गरीब देशों को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में शामिल लेसोथो पर 50% का भारी टैक्स लगा दिया है। इससे लेसोथो के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इस कदम को लेकर एक कारोबारी ने ट्रंप की समझदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कारोबारी अरनॉड बर्ट्रैंड (Arnaud Bertrand) ने ट्रंप के इस इस फैसले को ‘आर्थिक रूप से बेतुका’ बताया है। उनका कहना है कि ट्रंप की रेसिप्रोकल टैक्स के पीछे कोई समझदारी नहीं है। अरनॉड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

क्या लिखा है पोस्ट में?
अरनॉड ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘लेसोथो की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) सिर्फ 2.4 अरब डॉलर है। ऐसे गरीब देश पर 50% टैक्स लगाना समझ से परे है। यह ट्रंप की योजना के तहत सबसे ज्यादा टैक्स है।

अरनॉड ने कहा कि यह बहुत ही अजीब बात है कि लेसोथो जैसे गरीब देश को सजा दी जा रही है। वहां आधी से ज्यादा आबादी 3.65 डॉलर से भी कम में गुजारा करती है। यानी, इतने कम पैसे में कोई आईफोन या टेस्ला कैसे खरीद सकता है?

SACU के देशों पर कितना टैक्स?
लेसोथो, दक्षिणी अफ्रीका का एक छोटा सा देश है। यह Southern African Customs Union (SACU) का हिस्सा है। इस यूनियन में साउथ अफ्रीका, नामीबिया, एस्वातिनी और बोत्सवाना भी शामिल हैं। इन सभी देशों पर एक जैसा टैक्स लगना चाहिए, लेकिन ट्रंप ने इन सभी देशों पर अलग-अलग टैक्स लगाया है। लेसोथो पर 50%, साउथ अफ्रीका पर 30%, नामीबिया पर 21%, बोत्सवाना पर 37% और एस्वातिनी पर सिर्फ 10% टैक्स लगाया गया है।

टैक्स लगाने का फॉर्मूला बताया
अरनॉड ने लेसोथो का उदाहरण देते हुए समझाया कि अमेरिका ने कैसे टैक्स लगाया। अमेरिका ने लेसोथो पर 50% टैक्स इसलिए लगाया क्योंकि उनका मानना है कि लेसोथो भी अमेरिका पर लगभग इतना ही टैक्स लगाता है।

इनका कहना है कि इससे पता चलता है कि टैक्स व्यापार नीतियों के आधार पर नहीं लगाया गया है। बल्कि, यह एक ‘सरल और आर्थिक रूप से बेवकूफी भरी’ फॉर्मूले पर आधारित है। उनके अनुसार, अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार घाटे (अमेरिकी इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बीच का अंतर) को देश के एक्सपोर्ट से भाग दिया है। फिर, उस संख्या का आधा हिस्सा रेसिप्रोकल के नाम पर टैक्स के रूप में लगाया है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...