26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा, गोरखपुर में धांधली और IAS अधिकारी...

वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा, गोरखपुर में धांधली और IAS अधिकारी का भ्रष्टाचार… अखिलेश ने BJP को जबरदस्त घेरा

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी करार दिया और कहा कि भाजपा ने यूपी में बड़ी मात्रा में सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है। अखिलेश ने विशेष रूप से गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यहां सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा गोरखपुर में जमीन को लेकर गोली चली है, अगर यहां की रजिस्ट्रियों की जांच कर ली जाए तो तस्वीर साफ हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने हाल ही में आई खबरों के वीडियो दिखाए, जिसमें भ्रष्टाचार के मामलों की चर्चा की गई। अखिलेश ने बताया कि एक आईएएस अधिकारी (अभिषेक प्रकाश का नाम लिए बिना) और उसके दलाल को पकड़ा गया, जो कई लोगों के लिए मैनेजमेंट का काम कर रहा था उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि बंटवारे के झगड़े में पोल खुलने का मामला था। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के 80-20 के नारे पर भी सवाल उठाए और कहा, यह 80-20 नहीं, 90-10 का मामला है। आधी आबादी और पीडीए (पसमांदा मुस्लिम) को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 90-10 बनता है।

वक्फ भूमि पर कब्जे का मुद्दा
अखिलेश यादव ने भाजपा को भूमाफिया करार देते हुए कहा कि पार्टी वक्फ बोर्ड की भूमि पर कब्जा करने में संलिप्त है। उन्होंने गोरखपुर और अयोध्या में जमीन की रजिस्ट्रियों की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा, हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी अंबेडकर नगर की बच्ची अनन्या यादव की आर्थिक मदद की। वहीं एक परिवार के लिए जीरो पावर्टी योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग भी की है।

भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामी पर निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए अब वह धर्म और जाति आधारित राजनीति करने लगी है। उन्होंने कहा, यह सरकार अब बुनियादी मुद्दों से मुंह मोड़कर कम्युनल राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा को तंज करते हुए कहा कि सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति से कुछ सीखें, जो अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की नीतियों पर जोर
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में अब जागरूकता आ चुकी है और उनका वोट खिसक चुका है। अखिलेश का कहना था कि भाजपा की सरकार अब बुरी तरह से कमजोर हो चुकी है और उन्हें अब किसी भी चुनावी मुद्दे का सहारा नहीं बचा है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...