21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान के इस जिले में टूटा 27 साल पुराना प्रचंड गर्मी का...

राजस्थान के इस जिले में टूटा 27 साल पुराना प्रचंड गर्मी का रेकॉर्ड, टेम्परेचर जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Published on

बाड़मेर :

अप्रैल की शुरुआत में ही राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का तांडव शुरू हो गया है। बाड़मेर में रविवार को प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। इस दौरान अप्रेेल माह में 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए बाड़मेर में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान बाड़मेर में झुलसा देने वाली इस गर्मी के कारण लोग बुरी तरह बेहाल दिखे। प्रचंड गर्मी के इस तेवर को देखकर लोगों में अभी से ही सिरहन पैदा हो गई हैं। इधर, भीषण गर्मी के कारण रविवार को बाड़मेर में सड़के सूनी नजर आई। वहीं, लोग घरों में ही दुबके रहें।

रविवार को 27 साल पुराना गर्मी का टूटा रिकॉर्ड
राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया है। बाड़मेर में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया। रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में 27 साल पहले 1998 में अप्रैल के महीने में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन आज रविवार को फिर से प्रचंड गर्मी का वहीं हालत देखने को मिले। इस दौरान गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री अधिक था। इस भीषण गर्मी के कारण लोगों के जमकर पसीने छूट गए। इस दौरान झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे।

11 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी का रहेगा प्रकोप
अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बाड़मेर में जो तापमान देखने को मिला, उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में और प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार 11 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में प्रचंड गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। इसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने और सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this