19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यNDA सहयोगी RLD ने ट्रंप टैरिफ को सही ठहराया! ग्लोबल मार्केट में...

NDA सहयोगी RLD ने ट्रंप टैरिफ को सही ठहराया! ग्लोबल मार्केट में भूचाल से लेकर अंबानी-अडानी पर कह दी बड़ी बात

Published on

लखनऊ:

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने ग्लोबल मार्केट में भूचाल ला दिया है। ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जहां अमेरिका में लोग सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चीन जैसे देशों ने ट्रंप की कार्रवाई के जवाब में अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर भारी शुल्क लगा दिया है। फिलहाल इस ट्रंप टैरिफ के खिलाफ पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। यूपी में भी राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने विपक्ष पर देश की जनता को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप लगाया।

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के कई देशों पर जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है। इसके बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। हालांकि कभी-कभी आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर यूपी समेत देशभर की राजनीति गरमाई हुई है। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष अपने देश की जनता के साथ धोखा कर रहा है और उसको गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

अंबनी-अडानी को होगा नुकसान
राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने कहा कि देश का विपक्ष ट्रंप टैरिफ को जनता के सामने ऐसे प्रस्तुत कर रहा है, जैसे सीधे तौर पर जनता को 27 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने देश के अंदर कितना टैक्स लगाएगा, ये उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और विवेक है। इसमें हमारा आपका कोई लेना देना नहीं है। ये टैरिफ सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए लगा है। रोहित अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष अपनी अनपढ़ता के कारण यह नहीं समझ पा रहा कि इसका आम जनमानस से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन विपक्ष जिस अंबानी और अडानी और देश के बड़े उद्योगपतियों को पानी पी-पी के कोसता है, उन पर जरूर सीधा नुकसान होने वाला है।

देश की जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
आरएलडी नेता ने आगे बताया कि जब विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा था, तब भारत का शेयर मार्केट ऊंचाई के शिखर पर था। अब विश्व में घटित घटनाओं के कारण शेयर मार्केट में गिरावट आई है और विपक्ष निवेशकों को गुमराह करके उनको नुकसान पहुंचने की नीयत से गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर रहा है। रोहित अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष का सिर्फ एक काम रह गया है कि देश की जनता को गुमराह करो, झूठ बोलो और किसी भी तरीके से सत्ता की कुर्सी तक पहुंचो। बता दें, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी सत्ताधारी दल बीजेपी की सहयोगी है और NDA का हिस्सा है। RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मोदी सरकार में मंत्री है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...