30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: वाराणसी में हुई खौफनाक वारदात, नशा देकर 7 दिन तक 23...

UP: वाराणसी में हुई खौफनाक वारदात, नशा देकर 7 दिन तक 23 दरिंदों ने युवती से गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

Published on

वाराणसी ,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां 7 दिन तक 23 लोगों ने मिलकर एक युवती से गैंगरेप किया. आरोप है कि आरोपियों ने युवती को नशा कराया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दरिंदगी की.

बताया जा रहा है कि इस घटना की शुरुआत 29 मार्च 2025 को हुई थी. युवती अपनी दोस्त रिया के घर से लौट रही थी तभी उसे राज विश्वकर्मा नाम का युवक मिला. राज युवती को लंका के एक कैफे ले गया और वहां रातभर उसके साथ गलत काम किया.

नशा देकर 23 लोगों ने किया युवती से गैंगरेप
अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम का लड़का अपने दोस्त के साथ युवती को बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में गलत हरकत की. फिर 31 मार्च को आयुष अपने 5 दोस्त सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ युवती को कन्टिनेंटल कैफे ले गया. वहां नशा कराकर सभी ने बारी-बारी से रेप किया.

इसके बाद अलग-अलग दिन साजिद, इमरान, जैब, अमन, राज खान, दानिश, सोहेल, शोएब और अन्य आरोपियों ने युवती को होटल, कैफे, गोदाम, छत, कमरे और सुनसान जगहों पर ले जाकर गैंगरेप किया. युवती किसी तरह 4 अप्रैल को घर पहुंची और अपनी मां को पूरी कहानी बताई.

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ. इनमें 12 की पहचान हो चुकी है और 11 अज्ञात हैं. पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है. इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में हैं, पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

इस घटना पर डीसीपी चंद्रकांत मीणा का कहना है कि 23 में से 12 ज्ञात और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जल्द ही अन्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...