20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह का किया ग्रैंड वेलकम, पहली ही गेंद...

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह का किया ग्रैंड वेलकम, पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजा,

Published on

मुंबई:

भारतीय टीम के तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में वापसी कर ली है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में इंजरी से रिकवर करने के बाद पहला मैच खेल रहे हैं। इस मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का जब सामना हुआ तो कोहली ने पहली बॉल पर ही सिक्स लगा दिया।

दरअसल, आरसीबी की पारी का चौथा ओवर मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी बॉल पर विराट कोहली स्ट्राइक पर थे। जस्सी ने थोड़ी छोटी गेंद डाली विराट ने जगह बनाकर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उनके लोवर बैक में चोट आई थी। उसके बाद जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेल पाए थे। जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंपैक्ट सब खिलाडियों की सूची में है। आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि एमआई पिछले चार में से तीन मुकाबले हारी है जबकि आरसीबी ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो मुकाबले जीते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...