23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेल24 साल के प्रियांश आर्या ने 39 गेंद पर ठोकी सेंचुरी, पंजाब...

24 साल के प्रियांश आर्या ने 39 गेंद पर ठोकी सेंचुरी, पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने बनाया रिकॉर्ड

Published on

मुल्लांपुर:

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 22वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में शुरुआत से ही पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की। प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद पर खलील अहमद के खिलाफ छक्का लगाया और अपनी तगड़ी लय को जारी रखते हुए वो इस सीजन के शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं।

आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी:
प्रियांश आर्या ने कमाल की सेंचुरी लगाते हुए कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए। प्रियांश ने इस शतक के दम पर आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी की बराबरी की। गौर देने वाली बात यह है कि प्रियांश के करियर का यह सबसे पहला ही आईपीएल सीजन है और उन्होंने पहले सीजन में ही हर किसी का दिल जीत लिया है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
30 गेंद- क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013
37 गेंद- यूसुफ पठान बनाम मुंबई इंडियंस, 2010
38 गेंद- डेविड मिलर बनाम आरसीबी, 2013
39 गेंद- ट्रैविस हेड बनाम आरसीबी, 2024
39 गेंद- प्रियांश आर्या बनाम सीएसके, 2025

इस रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम
प्रियांश आर्या आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 39 गेंद पर शतक पूरा किया। प्रियांश से तेज इस मामले में सिर्फ यूसुफ पठान हैं जिन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंद पर अपनी सेंचुरी बनाई थी। वहीं आईपीएल में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ठोका गया ये सबसे तेज शतक है।

चौकों-छक्कों से बांधा समा
प्रियांश ने इस मुकाबले में सिर्फ 42 गेंद पर 103 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे। प्रियांश ने अपनी सेंचुरी मथिया पथिराना के एक ओवर में लगातार 3 छक्के और 1 चौका लगाकर पूरी की। कुल मिलाकर उन्होंने इस ओवर में कुल 23 रन ठोक दिए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...