14.5 C
London
Tuesday, November 4, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-अमेरिका में है महज 2.4 मील की दूरी, जानें धरती पर कहां...

रूस-अमेरिका में है महज 2.4 मील की दूरी, जानें धरती पर कहां मिलती हैं दोनों महाशक्ति, मस्क ने वीडियो शेयर कर बताया

Published on

वॉशिंगटन:

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार एलन मस्क ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि दुनिया के नक्शे पर अमेरिका और रूस भले ही दूर दिखते हों लेकिन असल में वे बहुत करीब हैं। दोनों मुल्कों में 4 किलोमीटर से भी कम की दूरी है। रूस और अमेरिका के बीच बेरिंग जलडमरूमध्य में महज 3.8 किलोमीटर की दूरी है, जो कि अमेरिका के लिटिल डायोमेड द्वीप और रूस के बिग डियोमीड द्वीप के बीच में है। अमेरिका और रूस की नजदीकी दिखाने की कोशिश करते मस्क के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आए हैं। कई लोगों ने इसे ट्रंप की रूस से करीबी बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा माना है। एलन मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास सहयोगी है।

मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बताया गया है कि अमेरिका और रूस के बीच सिर्फ 2.4 मील (3.8 किलोमीटर) की दूरी है। यह दूरी बेरिंग जलडमरूमध्य में स्थित डियोमीड द्वीप समूह के दो द्वीपों के बीच है। एक द्वीप अमेरिका का हिस्सा है, जिसे लिटिल डियोमीड कहा जाता है। वहीं दूसरा द्वीप रूस का हिस्सा है, जिसे बिग डियोमीड कहा जाता है। इन दोनों द्वीपों को एक छोटा जलडमरूमध्य अलग करता है। ऐसे में दोनों देशों में सिर्फ 2.4 मील का फासला है।

पास होकर भी कैसे दूर हैं ये द्वीप
रूसी खोजकर्ता सेमन देझनेव 1648 में इन द्वीपों पर आने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने ही यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका को अलग करने वाले जलडमरूमध्य की खोज की थी। बाद में इस जलडमरूमध्य का नाम विटस बेरिंग के नाम पर रखा गया, जिन्होंने 1728 में इसे पार किया था। यह जलडमरूमध्य आज के समय में 30 मील लंबी रूसी-अमेरिकी सीमा का हिस्सा है। यह सीमा 1867 में बनाई गई थी।

साल 1867 में अमेरिका ने अलास्का को रूस से खरीदा था। इसके बाद दोनों देशों ने सीमा निर्धारित करने के लिए बेरिंग सागर में दो छोटे द्वीपों के बीच एक रेखा खींच। डियोमीड द्वीप समूह की खास बात यह है कि ये अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के दोनों तरफ स्थित हैं। इस वजह से दोनों द्वीपों के समय में 21 घंटे का अंतर होता है। हालांकि ये द्वीप बहुत करीब हैं।

Latest articles

ठेका श्रमिकों और भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता है बैन

भोपाल।बीएचईएल प्रबंधन कारखाना परिसर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा सकता है। ठेका...

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...

More like this

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...