28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यमंत्री पुत्र की अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने किया...

मंत्री पुत्र की अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Published on

आगरा। ब्राह्मण महासभा भारत एवं भारतीय सप्तऋषि सेवा संगठन, आगरा ने मंगलवार को प्रदेश के होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंत्री एवं उनके परिजनों के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यह आयोजन आवास विकास कालोनी के श्री परशुराम चौक पर हुआ।

मंत्री पुत्र की अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
आवास विकास कॊलोनी के श्री परशुराम चौक पर आयोजित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में आहुति देते ब्राह्मण समाज के प्रमुखजन।

यह यज्ञ मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की एक बहन के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया और मंत्री एवं उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

सख्त चेतावनी, सार्वजनिक माफी की मांग
ब्राह्मण समाज के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि “ब्राह्मण समाज शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान रखता है। अगर मंत्री और उनका परिवार समाज से माफी नहीं मांगता, तो आंदोलन और विरोध की श्रृंखला और तीव्र की जाएगी।”

नेताओं ने कहा कि समाज को कमजोर न समझा जाए, जब मन में आए कोई भी व्यक्ति अपशब्द कह दे और समाज चुप रहे, यह अब स्वीकार्य नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस मंत्री को समाज बना सकता है, उसे हटाना भी जानता है।

मुख्यमंत्री से बर्खास्तगी की मांग
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंत्री धर्मवीर प्रजापति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की और उन्हें समाज विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति बताया।

*राज्यमंत्री के बेटे चंद्रमोहन प्रजापति ने मांगी माफी*
इधर मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र चंद्रमोहन प्रजापति ने इस मामले में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति कहना है कि बेटे की फेसबुक आईडी हैक करके उस पर विवादित पोस्ट की गई है। यह मेरे परिवार के खिलाफ षड्यंत्र किया गया है।

ये रहे मौजूद
इस विरोध यज्ञ में प्रमुख रूप से ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी, भारतीय सप्तऋषि सेवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश दीक्षित, श्याम दीक्षित, मुन्ना मिश्रा, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, निशु पंडित, चिंटू पंडित, अखिल पारासर, विवेक पारासर, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अर्जुन पंडित, यश शर्मा, संजय शर्मा, विवेक शर्मा सहित अनेक ब्राह्मण नेता व समाजजन उपस्थित रहे।

 

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...