24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहार में 'ड्रम कांड' की थी तैयारी, पत्नी ने रची 'मुस्कान' वाली...

बिहार में ‘ड्रम कांड’ की थी तैयारी, पत्नी ने रची ‘मुस्कान’ वाली साजिश; ऐसे बची पति की जान

Published on

नालंदा:

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गुदड़ी बाजार हत्याकांड आज भी चर्चा में हैं। हर दिन मुस्कान, साहिल और सौरभ को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है। यहां पर समय रहते साजिश का खुलासा हो गया और पति की जान बच गई है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी, प्रेमी संग मिलकर ड्रम में डालने की योजना बनाई थी।

और बच गई पति की जान
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई चर्चित घटना की तर्ज पर में बिहार थाने के कासोंचक नकटपूरा गांव चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। इलाके में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। गनीमत रही कि समय रहते साजिश का भंडाफोड़ हो गया और पति की जान बच गई।

गांव के युवक से पत्नी का अवैध संबंध
पीड़ित पति पप्पू कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से पिछले 6 वर्षों से अवैध संबंध था। शुरुआत में इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे शक गहराता गया। जब उसने अपनी पत्नी से इस संबंध में सवाल किया और विरोध जताया, तो मामला गंभीर हो गया। पत्नी ने न केवल पति से बगावती तेवर अपनाए, बल्कि अपने प्रेमी बिट्टू कुमार के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश भी रच डाली।

समय रहते साजिश की लग गई भनक
उसे किसी तरह साजिश की भनक लग गई और समय रहते वह जान बचाकर घर से भाग निकला। हालांकि पत्नी और उसके प्रेमी ने उसके साथ मिलकर पति और उसकी बहन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी गांव छोड़कर फरार है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही।

 

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...