26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालभारत का संविधान गलत है... बेटी के लव मैरिज करने पर पिता...

भारत का संविधान गलत है… बेटी के लव मैरिज करने पर पिता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख दिया पूरी कहानी

Published on

ग्वालियर:

जिले के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बेटी के लव मैरिज से आहत एक पिता ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषिराज उर्फ संजू जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ऋषिराज जायसवाल की बेटी हर्षिता का एक लड़के आनंद के साथ प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी आनंद के साथ भाग गई थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को इंदौर से पकड़कर परिजनों को सौंप दिया था। बाद में प्रेमी आनंद ने कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की, जिसके आधार पर कोर्ट ने हर्षिता को उसके प्रेमी को सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बाद से ऋषिराज मानसिक तनाव में थे।

पड़ोसी ने देखा तो मच गया हड़कंप
बीती रात जब घर में वह अकेले थे, उन्होंने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त उनकी पत्नी और बेटा ननिहाल गए हुए थे। सुबह सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार ने घर का दरवाजा खुला देखा। उसने भीतर जाकर देखा तो ऋषिराज का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सुसाइड नोट में पिता ने क्या लिखा है?
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बेटी के आधार कार्ड के प्रिंट वाले पेज पर पिता ने लिखा है कि हर्षिता तूने गलत किया बेटा, मैं जा रहा हूं। उन दोनों (आनंद और बेटी हर्षिता) को मार सकता था, लेकिन मैं अपनी बेटी को कैसे मार दूं। भारत का संविधान भी गलत है, जो लड़कियों के बालिग होने पर पिता से उसके सारे अधिकार छीन लेता है। साथ ही लिखा है कि और वो वकील जो कुछ पैसों के लिए एक परिवार की बलि चढ़ा देता है। उनकी भी तो बेटियां होती हैं। वह खुद नहीं सोचते एक पिता का दर्द। एक पूरा परिवार नष्ट हो गया और समाज में कुछ नहीं बचा। रेनू तू पूर्वक का ख्याल रखना। हर्षिता बेटा तूने यह अच्छा नहीं किया। मैं एक बार फिर कहता हूं कि आर्य समाज की शादी मान्य नहीं होती तो कोर्ट फिर कैसे बालिका को उसके (प्रेमी) साथ भेज सकता है। इससे हमारा पूरा परिवार नष्ट हो गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
ऋषिराज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...