10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यहम अपने बेटों से रिक्‍शा चलवाएंगे क्‍या? UP के मंत्री संजय निषाद...

हम अपने बेटों से रिक्‍शा चलवाएंगे क्‍या? UP के मंत्री संजय निषाद ने परिवारवाद पर कह दी दिल की बात

Published on

लखनऊ:

एनडीए के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने राजनीति में परिवारवाद को गलत नहीं बताया। उनका कहना है कि वे अपने बेटों को राजनीति में आगे बढ़ाएंगे ताकि उनका राजनीतिक मिशन जारी रहे। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में संजय निषाद ने कहा- ‘हम अपने बच्‍चों को अगर विधायक और मंत्री नहीं बना पाएंगे तो दूसरे के बच्‍चों को क्‍या बनाएंगे। हमारे बच्‍चे रिक्‍शा चलाएंगे क्‍या। अगर हम अपने बेटे से रिक्‍शा चलवाएंगे और खेती करवाएंगे तो कैसे राजनीति करवा पाएंगे।’

संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद से अपने परिवारवाद को अलग बताया है। उनका मानना है कि उनके बेटों के राजनीति में आने से समाज का भला होगा। उन्होंने कहा कि सपा का परिवारवाद सिर्फ अपने लोगों को सत्ता का सुख देने के लिए है, जबकि उनका परिवारवाद राजनीतिक मिशन को आगे बढ़ाने के लिए है। उनके बाद उनके बेटे उनके राजनीतिक मिशन को आगे बढ़ाएंगे और समाज को बिखरने नहीं देंगे।

फूलन देवी समेत कई नेताओं का उदाहरण दिया
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने फूलन देवी, महेंद्र सिंह राजपूत लोधी, धनीराम वर्मा, मनोहर लाल निषाद और यमुना निषाद जैसे नेताओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी समाज के बहुत बड़े नेता थे। जब इन नेताओं का निधन हुआ, तो मछुआ समुदाय के कारवां को आगे ले जाने वाला कोई नहीं था। अगर इन नेताओं ने भी अपने पीछे परिवार को खड़ा किया होता, तो मछुआ समुदाय और भी सशक्त होता।

‘मेरे परिवार के लोग कफन बांधकर मिशन को आगे बढ़ाएंगे’
संजय निषाद ने उन्होंने फूलन देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक उन्होंने मछुआ समाज का वोट सपा को दिलाया, वे नेता रहीं। लेकिन जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर राजनीति करने की कोशिश की, तो उनकी हत्या करा दी गई। संजय निषाद ने कहा कि वे ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बाद उनके परिवार के लोग खड़े होंगे जो कफन बांधकर उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपने बेटों को राजनीति में आगे किया है। निषाद समाज एक मार्शल कौम है और इस समाज को हमेशा एक बड़े नेता की जरूरत होती है।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...