9.5 C
London
Monday, December 22, 2025
Homeभोपालछत के ऊपर से घर पर फेंके पत्थर... गुना में पथराव के...

छत के ऊपर से घर पर फेंके पत्थर… गुना में पथराव के बाद खटीक समाज के लोगों का बड़ा आरोप, कहा- बच्चे बाल-बाल बचे

Published on

गुना:

मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार शाम को हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हुआ था। इसको लेकर बाद बीजेपी पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह गब्बर की शिकायत पर पांच नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुना एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

रविवार को इस घटना के विरोध में करणी सेना व सर्व हिंदू समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया और आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। जुलूस पर हुए पथराव के बाद रात में दर्ज हुई एफआईआर के बाद, आज स्थानीय मोहल्ले के निवासी भी कोतवाली थाना पहुंचे और उनके घरों पर पथराव करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

दूसरे के छतों पर भी किया पथराव
लोगों का आरोप है कि पूरा घटनाक्रम प्लानिंग के साथ किया गया। जुलूस पर पथराव के बाद भगदड़ मच गई थी। इसके बाद सभी लोग जा चुके थे। लेकिन छतों के ऊपर से हमारे घरों पर जानबूझकर पथराव कर दहशत फैलाई गई। छोटे-छोटे बच्चे पथराव में बाल-बाल बचे। खटीक समाज के कुछ लोगों ने बताया कि हम सभी लोग हनुमान टेकरी पर भंडारे में थे। इस बीच मोहल्ले में निकाले जा रहे हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव किया गया। हमारे घरों पर कम लोग थे और हम जुलूस में शामिल भी नहीं थे। इसके बावजूद हमारे घरों पर छतों के ऊपर से पथराव किया गया।

पुलिस ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिन लोगों के नाम एफआईआर में छूट ग‌ए हैं। उनके नाम दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का आरोप है कि अधिकतर लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पूरी तैयारी के साथ पथराव की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Latest articles

अस्मिता वेलफेयर के शिक्षा केंद्रों व सुखवाड़ा आश्रम का किया अवलोकन—बच्चों को शिक्षण सामग्री, गन्ना व टॉफी, ईंट भट्टा मजदूरों को बांटे कपड़े

भोपाल।अस्मिता वेलफेयर समिति द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों एवं सुखवाड़ा आश्रम का अवलोकन डॉ. विजय...

12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

एयर इंडिया के विमान का एक इंजन हवा में बंद

नई दिल्ली।एयर इंडिया के एक अंतरराष्ट्रीय विमान में उड़ान के दौरान अचानक एक इंजन...

मेट्रो में पशु-पक्षी नहीं कर सकेंगे सफर, टीम रखेगी नजर

भोपाल।मेट्रो रेल में अब पशु-पक्षियों के साथ यात्रा की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो प्रबंधन...

More like this

अस्मिता वेलफेयर के शिक्षा केंद्रों व सुखवाड़ा आश्रम का किया अवलोकन—बच्चों को शिक्षण सामग्री, गन्ना व टॉफी, ईंट भट्टा मजदूरों को बांटे कपड़े

भोपाल।अस्मिता वेलफेयर समिति द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों एवं सुखवाड़ा आश्रम का अवलोकन डॉ. विजय...

मेट्रो में पशु-पक्षी नहीं कर सकेंगे सफर, टीम रखेगी नजर

भोपाल।मेट्रो रेल में अब पशु-पक्षियों के साथ यात्रा की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो प्रबंधन...

कॉर्पोरेट कॉलेज में नेशनल मैथमेटिक्स वीक 2025 का आयोजन

भोपाल।कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस...