20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर इंडिया के विमान का एक इंजन हवा में बंद

एयर इंडिया के विमान का एक इंजन हवा में बंद

Published on

नई दिल्ली।
एयर इंडिया के एक अंतरराष्ट्रीय विमान में उड़ान के दौरान अचानक एक इंजन बंद हो जाने से हड़कंप मच गया। विमान में सवार 335 यात्री बाल-बाल बच गए। पायलट की सूझबूझ से विमान को दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, यह विमान निर्धारित समय पर उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद वह पूरी तरह बंद हो गया। पायलट ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। लैंडिंग के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। विमान के रनवे पर उतरते ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को एहतियातन तैनात कर दिया गया था। विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि इंजन बंद होने के बाद कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया था, लेकिन केबिन क्रू ने यात्रियों को शांत रखा और आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक तकनीकी खराबी थी, जिसकी जांच की जा रही है। यात्रियों

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...