9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeभोपालअस्मिता वेलफेयर के शिक्षा केंद्रों व सुखवाड़ा आश्रम का किया अवलोकन—बच्चों को...

अस्मिता वेलफेयर के शिक्षा केंद्रों व सुखवाड़ा आश्रम का किया अवलोकन—बच्चों को शिक्षण सामग्री, गन्ना व टॉफी, ईंट भट्टा मजदूरों को बांटे कपड़े

Published on

भोपाल।
अस्मिता वेलफेयर समिति द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों एवं सुखवाड़ा आश्रम का अवलोकन डॉ. विजय पंडित, संस्थापक क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी मेरठ एवं आयोजक नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव तथा सुरेश सोनपुरे, चर्चित कवि एवं सेवा निवृत्त अधिकारी, बीएचईएल भोपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षण केंद्रों में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अशोक डहारे, अध्यक्ष निर्मल बोवाड़े, डॉ. विजय पंडित एवं सुरेश सोनपुरे उपस्थित रहे। साथ ही अतीक्ष के सौजन्य से बच्चों को टॉफी एवं गन्ने भी वितरित किए गए।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

इससे पूर्व मेरठ से पधारे अतिथि डॉ. विजय पंडित का वल्लभ डोंगरे, साहित्यकार एवं पर्यावरण प्रेमी द्वारा सुखवाड़ा आश्रम में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अस्मिता वेलफेयर द्वारा निर्मित कपड़े का बैग एवं वाग्देवी के प्रतीक स्वरूप पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षा केंद्रों के अवलोकन के उपरांत दो ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों एवं उनके परिवारों को सुरेश सोनपुरे के सौजन्य से डॉ. विजय पंडित के हाथों पेंट, शर्ट, स्वेटर, साड़ी, सूट आदि वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही डॉ. अनुपमा पांडेय के सहयोग से आश्रम द्वारा उपलब्ध कराए गए कपड़े एवं बच्चों के लिए कनटोप भी श्री अशोक डहारे के नेतृत्व में वितरित किए गए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...