15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहार: कई मर्दों के साथ था अवैध संबंध, महिला ने 35 हजार...

बिहार: कई मर्दों के साथ था अवैध संबंध, महिला ने 35 हजार में करा दी अपने पति की हत्या, नहर में मिली थी सिर कटी लाश

Published on

बांका

बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल 2025 को विलासी नहर के पास एक सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव की पहचान केंदुआर निवासी बिहारी यादव के रूप में हुई. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रिंकू कुमारी सहित तीन आरोपियों बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

कई पुरुषों के साथ था पत्नी का अवैध संबंध
जांच में पता चला कि, रिंकू कुमारी का गांव के कुछ पुरुषों के साथ अवैध संबंध था. जब बिहारी यादव को इसकी जानकारी हुई, तो उसने रिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी और खर्च देना बंद कर दिया. इससे नाराज रिंकू ने हत्या की साजिश रची. उसकी मुलाकात जेल में कुछ अपराधियों से हुई थी, जहां उसने योजना बनाई. जेल से निकलने के बाद रिंकू ने बालेश्वर हरिजन को 35,000 रुपये की सुपारी देकर बिहारी की हत्या करा दी.

11 अप्रैल को बालेश्वर और बिजुला ने धारदार हथियार से बिहारी यादव का गला रेतकर उसकी हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में प्रयुक्त हथियार, रिंकू का खून से सना कपड़ा, और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है.

6 अप्रैल को लौटा था बिहार
बता दें कि मृतक बिहारी यादव 6 अप्रैल को कोलकाता से लौटा था और इंग्लिश मोड़ पहुंचने पर रिंकू से फोन पर बात की थी. इसके बाद उसका संपर्क टूट गया. शुरुआत में रिंकू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और गांव के सुनील यादव व उनके बेटे सिन्टु यादव पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन गहन पूछताछ में उसने सच उगल दिया.

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस क्रूर हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझ गया.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...