19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपाल‘भाजपा के राज में दलित सुरक्षित नहीं’, कमलनाथ ने मुरैना में युवक...

‘भाजपा के राज में दलित सुरक्षित नहीं’, कमलनाथ ने मुरैना में युवक की मौत पर सरकार को घेरा, अंबेडकर जयंती में हुआ था विवाद

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुरैना में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथों लिया।

भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित नहीं- कमलनाथ
कमलनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुरैना के हिंगोना खुर्द गांव में कल रात अम्बेडकर जयंती के जुलूस पर फायरिंग की गई और दलित समाज के एक युवक संजय पिप्पल की मृत्यु हो गई और एक युवक घायल हो गया। यह घटना एक बार फिर बताती है कि भाजपा की सरकार में दलित सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की सरकार में बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर दलित प्रसन्नतापूर्वक जुलूस भी नहीं निकाल सकते हैं।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है और दलितों पर अत्याचार करने वालों को भाजपा प्रश्रय देती है।इसी दिन महू के बेटमा में एक दलित दूल्हे की बारात को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह सब घटनाएं बता रही हैं कि भाजपा बाबा साहेब के बनाए संविधान के अनुसार सरकार चलाना नहीं चाहती और दलित समाज का उत्पीड़न करना चाहती है।

जानिए क्या मुरैना घटनाक्रम
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगौना पंचायत के जगमोहन का पुरा का है। जहां अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान बवाल हो गया। दरअसल, डीजे बजाने को लेकर अचानक दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने मिनटों में हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दो पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक की घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...