10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय11 सैनिकों की मौत, 78 घायल, 40 सिविलियन भी मारे गए …...

11 सैनिकों की मौत, 78 घायल, 40 सिविलियन भी मारे गए … PAK कुबूलने लगा भारत की एयरस्ट्राइक में अपने नुकसान का सच

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कबूल किया है कि भारत के साथ संघर्ष में उसके अभी तक 11 सैन्य अधिकारी मारे गये हैं और 78 से ज्यादा घायल हो गये हैं। पाकिस्तान, जो अभी तक खुद को जंग में विजेता बता रहा था, वो अब सच कबूल करने लगा है। पाकिस्तान ने 11 सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है। पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक “भारत के हमलों खिलाफ पाकिस्तान की रक्षा करते हुए कम से कम 11 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 78 घायल हो गए। इसके अलावा, भारतीय आक्रमण में सात महिलाओं और 15 बच्चों सहित 40 नागरिक मारे गए और 121 अन्य घायल हो गए।” पाकिस्तान ने माना है कि भारत के हमले में उसकी थल सेना के 6 जवान और एयरफोर्स के 5 जवान मारे गये हैं।

पीटीवी की तरफ से जारी किए गये एक बयान के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के जो जवान मारे गये हैं, उनके नाम नायक अब्दुल रहमान, लांस नायक दिलावर खान, लांस नायक इकरामुल्लाह, नायक वकार खालिद, सिपाही मुहम्मद अदील अकबर और सिपाही निसार शामिल हैं। पाकिस्तानी वायु सेना के मारे गये जवानों में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, सीनियर तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर शामिल हैं।

पाकिस्तान सेना के बयान में कहा गया है, “शहीदों का उनका महान बलिदान साहस, समर्पण और अटूट देशभक्ति का एक स्थायी प्रतीक है, जो राष्ट्र की स्मृति में हमेशा के लिए अंकित हो गया है।” आपको बता दें कि भारत सैन्य अधिकारियों ने जब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था तो उन्होंने 30-35 लोगों के मारे जाने की बात कही थी और पाकिस्तान ने अब धीरे धीरे कबूलना शुरू कर दिया है। भारत का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये हैं। पाकिस्तान धीरे धीरे उसे भी कबूल करेगा।

आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। जिसके बाद आतंकवादियों का साथ देते हुए पाकिस्तान की सेना ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए, जिसके बाद भारत ने तबाही फैलाते हुए पूरे पाकिस्तान में पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस पर हमले किए। पाकिस्तानी एयरफोर्स के कई एयरबेस को भारत ने तबाह कर दिया है। डॉन के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अभी तक कबूल किया है कि उसके ’11 सैनिक मारे गये हैं और 78 घायल हुए हैं।’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...