13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय​अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 अफसरों की हत्या, हमलावर ने लगाए...

​अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 अफसरों की हत्या, हमलावर ने लगाए फिलिस्तीन की आजादी के नारे

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई है। हमलावर ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को गोली मारी है। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे।

इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों की कुछ दिन पहले सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।पुलिस ने आरोपी की पहचान एलियास रॉड्रिगेज के रूप में की है। वह शिकागो का रहने वाला है और उसने गोली मारने के बाद फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।

गोलीबारी से पहले एक संदिग्ध को घूमते हुए देखा गया था। उसने बाहर निकलते चार लोगों के एक ग्रुप पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां सरकारी दफ्तर और FBI का ऑफिस भी है।अमेरिका सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने कहा कि यह टारगेट किलिंग जैसी घटना है। घटना की जांच चल रही है और जल्द ही घटना के बारे में बताया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत हमले को यहूदी विरोधी आतंकवाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे यहूदी समुदाय पर हमला है। अमेरिका से दोषियों पर सख्त एक्शन की अपील की है। दोनों कर्मचारी एक यहूदी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, तभी गोली मारी गई। इस दौरान अमेरिका में इजराइल के राजदूत वहां मौजूद नहीं थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...