2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूमी शहर पर रूसी मिसाइल हमले में 21 की मौत, जेलेंस्की बोले-...

सूमी शहर पर रूसी मिसाइल हमले में 21 की मौत, जेलेंस्की बोले- दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन के उत्तरी शहर सूमी में रविवार सुबह हुए एक भीषण रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 83 से अधिक लोग घायल हो गए. यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लीमेंको ने यह जानकारी दी है.यह हमला यूक्रेन पर इस वर्ष के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “सामान्य नागरिकों के जीवन को खत्म करने वाला क्रूर कृत्य” करार दिया और रूस को “दरिंदों का देश” बताया.

जेलेंस्की बोले- दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं. निर्दोष लोगों की जान लेना… और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं – पाम संडे के दिन.” .जेलेंस्की ने एक भयावह वीडियो भी साझा किया जिसमें सड़कों पर पड़ी लाशें, जला हुआ बस और खाक हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं.

आंतरिक मंत्री के अनुसार, हमले के वक्त लोग सड़कों, गाड़ियों, सार्वजनिक परिवहन और आसपास की इमारतों में मौजूद थे. उन्होंने इसे “जानबूझकर किया गया नागरिकों का नरसंहार” बताया. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पाम संडे जैसे पवित्र दिन को लक्ष्य बनाकर किया गया, जो कि ईसाई धर्म में बेहद महत्वपूर्ण है.

रूस ने जारी नहीं किया बयान
सुरक्षा अधिकारी आंद्रेई कोवालेनको ने कहा कि यह हमला अमेरिकी राजनयिक स्टीव विटकॉफ़ की मॉस्को यात्रा के तुरंत बाद हुआ, जिससे रूस की “कूटनीति की आड़ में निर्दोषों पर हमलों की नीति” उजागर होती है.

हालांकि इस हमले पर रूसी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ज़ेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त प्रतिक्रिया और रूस के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और नागरिकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...