7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूकंप से 2200 साल पुराना किला, 100 बरस पुरानी मस्जिद भी ध्वस्त......

भूकंप से 2200 साल पुराना किला, 100 बरस पुरानी मस्जिद भी ध्वस्त… तुर्की की तबाही बयां करतीं PHOTOS

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की के गांजियाटेप प्रांत में सोमवार तड़के 4.17 मिनट पर भूकंप का पहला जोरदार झटका आया. इसके बाद लगातार कई आफ्टरशॉक ने सभी को दहला दिया. भूकंप के इस झटके को बीती एक सदी की सबसे भयावह आपदा बताई गई. इमारतें देखते ही देखते ढह गईं और घर मलबे में तब्दील हो गए. इस विनाश में तुर्की का 2200 साल पुराना किला भी जमींदोज हो गया. इसे तुर्की का सबसे संरक्षित किला माना जाता रहा है. इसका इतिहास रोमन साम्राज्य के दौर से जुड़ा हुआ है, जिसका इस्तेमाल वॉचटावर के तौर पर किया जाता था.

तुर्की की 100 साल पुरानी मस्जिद तबाह
भूकंप में तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद भी तबाह हो गई. तुर्की के मालाटया शहर में स्थित यह ऐतिहासिक येनी कैमी (Yeni Camii) मस्जिद खंडहर में तब्दील हो गई. यह मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी थी लेकिन भूकंप से यह तहस-नहस हो गई है. इससे 100 सालों का इतिहास जुड़ा हुआ है, जो अब मलबे में दब गया.

सीरिया का लोकप्रिय अलेप्पो किला चढ़ा विनाश की भेंट
सीरिया का अलेप्पो शहर दुनिया के प्राचीन शहरों में से एक है. यहां बहुत सारी ऐतिहासिक इमारते हैं, जो यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी शामिल हैं. लेकिन भूकंप में सीरिया का लोकप्रिय अलेप्पो सिटेडल (Aleppo Citadel) भी विनाश की भेंट चढ़ गया. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस किले की दीवारें ढह गई हैं.

तुर्की में कई मस्जिदें और किले ढहे
तुर्की भूकंप में देश की कई ऐतिहासिक धरोहरें नष्ट हुई हैं, जिनमें एक बेहद लोकप्रिय मस्जिद भी शामिल है, जिसे Maras Ulu CAMII कहा जाता है. इस भूकंप ने देश की कई ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट कर दिया है. सांस्कृतिक रूप से संपन्न तुर्की का सौंदर्य भूकंप ने सिलसिलेवार कई झटकों में छीन लिया.

तुर्की भूकंप में देश की कई प्रमुख इमारतें धराशायीं हुई हैं, जिनमें ऐतिहासिक मस्जिदें, किले, महल, चर्च और लाइटहाउस शामिल हैं. भूकंप से इमाम इस्मायल मस्जिद के भी नष्ट होने की खबर है. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. शहर के कई बड़े शॉपिंग कॉम्पलेक्स, अंतरराष्ट्रीय संगठनों की इमारतें और मल्टीनेशनल कंपनियों की इमारतें शामिल हैं.

तुर्की और सीरिया में जलजले की तबाही
तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप के कई झटकों और आफ्टरशॉक से भारी तबाही मची. बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि के साथ ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा. अब तक भारत सहित 70 देश तुर्की की मदद को आगे आए हैं. भारत ने तुर्की के साथ-साथ सीरिया की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...