6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय3 खिलाड़ियों को रेप के आरोप में दिलवाई थी सजा, 18 साल...

3 खिलाड़ियों को रेप के आरोप में दिलवाई थी सजा, 18 साल बाद बोली- मैंने झूठ कहा था

Published on

नई दिल्ली,

सख्त कानून अक्सर अपराधों को रोकने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं, लेकिन कई बार इनका गलत इस्तेमाल करके किसी की जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है. ऐसे मामलों की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों अमेरिका में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां रेप कानून का दुरुपयोग करते हुए तीन खिलाड़ियों को लंबे समय तक कानूनी विवाद में उलझा दिया गया.

18 साल बाद, रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने स्वीकार किया कि उसने ये आरोप केवल सबक सिखाने के लिए लगाए थे. उसने यह भी माना कि पूरी कहानी उसने खुद गढ़ी थी और ये आरोप झूठे थे. 2006 में, अमेरिका में क्रिस्टल मैंगम ने ड्यूक यूनिवर्सिटी के तीन लैक्रोस (एक खेल) खिलाड़ियों पर रेप का आरोप लगाया था.

आइए समझते हैं मामला क्या है
13 मार्च 2006 को क्रिस्टल मैंगम और एक अन्य डांसर को एक पार्टी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया. यह पार्टी ड्यूक यूनिवर्सिटी के लैक्रोस खिलाड़ियों द्वारा आयोजित की गई थी. परफॉर्मेंस के बाद, मैंगम ने आरोप लगाया कि तीन खिलाड़ियों- डेविड इवांस, कोलिन फिनर्टी और रीड सेलिगमैन ने उनके साथ रेप किया.

इस आरोप के बाद मामला लंबे समय तक अदालत में चलता रहा. हालांकि, बाद में सच सामने आया कि आरोप झूठे थे. दिलचस्प बात यह है कि इसके कुछ समय बाद मैंगम खुद एक हत्या के मामले में दोषी पाई गईं.

2006 में यह मामला अमेरिका के मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना रहा. अमेरिकी मीडिया ने इन रेप के आरोपों को नस्ल, वर्ग और विशेषाधिकार (प्रिवेलेज) की बहस के रूप में पेश किया था, जिससे यह मामला और अधिक विवादित हो गया. अब क्रिस्टल मैंगम ने एक पॉडकास्ट में इस घटना की दूसरी तस्वीर पेश की.

‘मैं तो बस यह जताना चाहती थी कि मैं उनसे प्यार करती हूं’
यह इंटरव्यू बीते महीने ‘उत्तरी कैरोलिना सुधारात्मक महिला संस्थान’ में रिकॉर्ड किया गया, जहां क्रिस्टल अपने बॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में कैद हैं. इसमें उन्होंने कहा,’मैंने उनके खिलाफ झूठी गवाही दी. उन्होंने मेरा रेप नहीं किया था. मैं बस यह चाहती थी कि उन्हें एहसास हो कि मैं उनसे प्यार करती हूं. वे इस सज़ा के लायक नहीं थे. उम्मीद है कि तीनों व्यक्ति मुझे माफ कर देंगे.’

रेप के आरोपों के बाद खिलाड़ियों का क्या हुआ?
2007 में, पूर्व ड्यूक खिलाड़ियों को निर्दोष घोषित कर दिया गया. खिलाड़ियों के खिलाफ लगाए गए आरोप आखिरकार हटा दिये गए. जांच में यह भी पता चला कि डरहम काउंटी के जिला अटॉर्नी माइक निफोंग ने (जो इस मामले में क्रिस्टल मैंगम के वकील थे) सबूतों को छिपाया था. इसके कारण 2007 में माइक निफोंग को बर्खास्त कर दिया गया.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...