2.1 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवानी वायु सीमा में फिर घुसे चीन के 39 लड़ाकू विमान, गुस्साए...

ताइवानी वायु सीमा में फिर घुसे चीन के 39 लड़ाकू विमान, गुस्साए ताइपे ने मिसाइलों का मुंह मोड़ा

Published on

ताइपे

ताइवान के खिलाफ चीन का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण चीन सागर में महीनेभर के युद्धाभ्यास के बाद चीन ने एक बार फिर ताइवानी वायु सीमा में घुसपैठ की है। चीन के 39 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ताइवानी वायु सीमा का आतिक्रमण किया। इसके जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमानों को रवाना किया और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों का मुंह खोल दिया। रेडियो पर चेतावनी और रडार से निशाना लगाए जाने के बाद सभी चीनी विमान तेजी से ताइवानी वायु सीमा को छोड़कर बाहर भाग गए। यह पहला मौका नहीं है, जब चीनी विमानों ने ताइवान में घुसने की कोशिश की है।

ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में अपने एयर डिफेंस जोन में चीनी गतिविधियों का विवरण देते हुए चीन के नए घुसपैठ का खुलासा किया। मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को हुई घुसपैठ में 21 लड़ाकू विमानों के साथ चार एच-6 बमवर्षक, अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट, एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट और एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट शामिल थे। ताइवान ने नक्शा जारी करते हुए बताया कि चीनी विमानों ने देश के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर बशी चैनल से होते हुए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग के ऊपर उड़ान भरी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ताइवान ने इस क्षेत्र में तीन चीनी युद्धपोतों का भी पता लगाया है।

ताइवानी लड़ाकू विमानों ने चीन के जहाजों को खदेड़ा
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीनी विमानों को चेतावनी देने के लिए लड़ाकू विमानों को भेजा गया। इसके अलावा एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया गया। मिसाइल सिस्टम के रडार ने चीनी लड़ाकू विमानों के उड़ान पर नजर बनाए रखी। इस दौरान पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानकों का पालन किया गया। ताइवानी सरकार ने एक अलग नोटिस में कहा है कि रक्षा मंत्रालय की रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इस हफ्ते देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर एक मिसाइल फायरिंग ड्रिल आयोजित कर रही है।

Latest articles

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...