12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPoK में 42 टेरर लॉन्च पैड… पहलगाम अटैक के बाद बदले की...

PoK में 42 टेरर लॉन्च पैड… पहलगाम अटैक के बाद बदले की आशंका से डरा पाकिस्तान, हाई अलर्ट पर PAK आर्मी

Published on

श्रीनगर,

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल बताए गए हैं. इस बीच पाकिस्तानी सेना ने अपनी तरफ के लाइन ऑफ कंट्रोल पर हाई अलर्ट जारी किया है.पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक जम्मू कश्मीर में तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. इस अवधि के दौरान भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया.

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, एलओसी के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 42 टेररिस्ट लॉन्च पैड एक्टिव हैं. इन लॉन्च पैड पर 110 से 130 आतंकी मौजूद बताए जा रहे हैं. कश्मीर घाटी में 70 से 75 आतंकी एक्टिव हैं. जम्मू के राजौरी में 60 से 65 आतंकी एक्टिव हैं. ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं.

इन आंतकी संगठनों में पाकिस्तान ने सिर्फ चार स्थानीय युवकों की भर्तियां की हैं. भारतीय सुरक्षाबल हर पांचवें दिन एक आतंकी को ढेर कर रही है. अब तक मारे गए 75 आतंकियों में से अधिकतर विदेशी थे. इसमें से 17 आतंकी एलओसी और आईबी से घुसपैठ की कोशिश के दौरान मार गिराए गए जबकि 26 आतंकी मुठभेड़ों के दौरान ढेर कर दिए गए.

मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू के पांच जिलों जम्मू, उधमपुर, कठुआ, डोडा और राजौरी में 42 गैर स्थानीय आतंकियों को मार गिराया गया. घाटी की बात करें तो बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलो में विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया. जम्मू एवं कश्मीर के 9 जिलों में से बारामूला में सबसे ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया. बारामूला में सबसे ज्यादा विदेशी आतंकी उरी सेक्ट के सबूरा नाला इलाके में मारे गए. जबकि कुछ बारामूला के चक टप्पर और हांदीपोरा इलाकों में मारे गए.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है, जिसकी वजह से अब सिर्फ पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं. बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...