19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहज के लिए गए 550 लोगों की मौत! सऊदी के मक्का में...

हज के लिए गए 550 लोगों की मौत! सऊदी के मक्का में बरपा गर्मी का कहर

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए गए 550 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. मंगलवार को राजनयिकों ने बताया कि इस साल पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण ये मौतें हुई हैं. मरने वालों में सबसे अधिक 323 मिस्र के नागरिक बताए जा रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए दो अरब राजनयिकों ने बताया कि अधिकांश मौतों की वजह गर्मी है. एक राजनयिक ने कहा, ‘मिस्र के सभी लोगों के मारे जाने की वजह गर्मी है. बस एक मिस्रवासी की मौत भीड़ की वजह से हुई है. अधिक भीड़ की वजह से उसे गंभीर चोटें लगी और मौत हो गई.’उन्होंने कहा कि मक्का के नजदीक Al-Muaisem अस्पताल के मुर्दाघर से मरने वालों का आंकड़ा सामने आया है.

राजनयिक ने बताया कि मरने वालों में 60 लोग जॉर्डन से हैं. मंगलवार को जॉर्डन ने मरने वालों की आधिकारिक संख्या 41 बताई थी लेकिन अब इस संख्या में भारी इजाफा हुआ है. वहीं, एएफपी ने विभिन्न देशों से जो आंकड़ा जमा किया है, उसके मुताबिक, अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 577 हो गया है. वहीं, राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में 550 शव रखे गए हैं.इस साल हज 14 जून को शुरू हुआ था और 19 जून को समाप्त हो रहा है.

र दशक इतना बढ़ रहा मक्का का तापमान
हज इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक हैं. आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हर मुसलमान के लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य माना जाता है. हज यात्रा जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. पिछले महीने प्रकाशित सऊदी अरब के एक शोध में कहा गया कि हज करने वाले इलाके का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है.सऊदी के मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद के पास तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस चला गया.

हज के लिए गए और फिर लौटे नहीं
इससे पहले मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मिस्र सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ मिलकर एक सर्च ऑपरेशन चला रहा है ताकि उन मिस्रवासियों को खोजा जा सके जो हज के लिए आए और फिर उनका पता नहीं चल पा रहा.मंत्रालय के बयान में यह बताया कि हज के दौरान कुछ मिस्रवासियों की मौत हुई है. हालांकि, मौतों का कोई आंकड़ा नहीं दिया गया.

सऊदी अधिकारियों ने कहा था कि 2,000 से अधिक लोग हीट स्ट्रोक और भीषण गर्मी की वजह से प्रभावित हुए हैं. लेकिन रविवार के बाद से इस बारे में कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है और न ही मौतों को लेकर कोई जानकारी दी गई है.पिछले साल हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे 240 लोगों की मौत हुई थी जिसमें अधिकतर इंडोनेशियाई थे.

‘सड़क किनारे पड़े हैं शव’
समाचार एंजेसी एएफपी के मुताबिक, सोमवार को मक्का के बाहर मीना शहर में गर्मी से परेशान हज यात्री अपने सिर पर बोतलों से पानी उड़ेल रहे थे. वॉलंटियर्स उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट आइसक्रीम दे रहे थे ताकि गर्मी से उन्हें राहत मिले.

सऊदी अधिकारियों ने हज यात्रियों को सलाह दी है कि वो धूप में छाते का इस्तेमाल करें और खूब पानी पिएं, जब धूप बहुत तेज हो तो बाहर निकलने से बचें. लेकिन हज के दौरान शनिवार को हज यात्री अराफात की पहाड़ी पर गए जहां उन्हें घंटों बाहर चिलचिलाती धूप में रहना पड़ा.

कुछ हाजियों ने बताया कि सड़क किनारे शव पड़े हैं जिन्हें एम्बुलेंस में भरकर अस्पताल ले जाया जा रहा है.सऊदी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष लगभग 18 लाख लोगों ने हज किया जिनमें से 16 लाख लोग विदेशों से आए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...