9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीरिया में ईरानी दूतावास के पास इजरायली हमले में 6 की मौत,...

सीरिया में ईरानी दूतावास के पास इजरायली हमले में 6 की मौत, जमींदोज हुई इमारत

Published on

नई दिल्ली,

इजरायली हमलों में सोमवार को सीरिया की राजधानी में ईरानी दूतावास की एक इमारत को निशाना बनाया गया. इन हमलों में छह लोगों के मरने की खबर है. सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA ने कहा, ‘इजरायली हमले ने दमिश्क के पास माजेह में ईरानी वाणिज्य दूतावास की एक इमारत को निशाना बनाया.’

जमींदोज हुई दूतावास के पास की इमारत
इजरायल की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 7 अक्टूबर से हमास के खिलाफ चल रहे गाजा युद्ध के बीच इजरायल ने ईरान से जुड़े आतंकवादी समूहों पर हमले तेज कर दिए हैं. हमले में दूतावास के पास की एक इमारत जमींदोज हो गई. ईरानी मीडिया ने बताया कि दमिश्क में हुए हमलों ने परिसर की एक इमारत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. हालांकि राजदूत को कोई नुकसान नहीं हुआ.

ईरान की नूर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि दमिश्क में ईरान के राजदूत होसैन अकबरी और उनके परिवार को इजरायली हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ब्रिटेन स्थित समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, ‘इजरायली मिसाइलों ने दमिश्क में ईरानी दूतावास की एक इमारत को नष्ट कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई.’

सीरिया की SANA न्यूज एजेंसी ने बताया कि ‘हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने दमिश्क के आसपास दुश्मन के हमलों का मुकाबला किया.’ यह हमला ऑब्जर्वेटरी की ओर से इजरायली हमलों की जानकारी देने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें सीरिया में 53 लोग मारे गए थे. इसमें 38 सैनिक और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के सात सदस्य शामिल थे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...