19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा पर इजरायली हमले में 24 घंटे में 62 लोगों की मौत,...

गाजा पर इजरायली हमले में 24 घंटे में 62 लोगों की मौत, इमारत के मलबे में दबे जिंदा लोग

Published on

तेल अवीव,

गाजा पर इजरायली हमले में पिछले 24 घंटे के दौरान 62 लोग मारे गए हैं, जबकि 300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. जबालिया कैंप पर ही इजरायली हवाई हमले में मारे गए सबसे अधिक कम से कम 39 लोग मारे गए है. इन मरने वालों में 21 महिलाएं शामिल हैं. इमारत के मलबे में अब भी लोगों के दबे होने से मरने वालों की तादाद अभी बढ़ सकती है.

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जबालिया के शरणार्थ शिविर पर हुए इजरायल के हमले में सौकड़ों लोग घायल हुए हैं. कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशांक है, ऐसे में मृतकों की संख्या 50 के पार जा सकती है. इस हमले को लेकर अभी तक इजरायल की ओर से कोई बयान नहीं आया है. पिछले साल अक्टूबर से ही इजरायल गाजा पर बम बरसा रहा है.

उधर, हमास और हिज्बुल्लाह के साथ जारी इजरायल के जंग के बीच इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने लेबनान का दौर किया, जहां उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से मुलाकात कर ताजा हालात की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने कहा कि इटली अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर लेबानान और गाजा में स्थायी युद्धविराम के लिए काम कर रहा है.

पीएम मेलोनी ने बताया कि इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए भी हमास से बातचीत चल रही है. इस दौरे में पीएम मेलोनी ने लेबनानी प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों पर हुए इजरायली हमले को लेकर भी बातचीत की है. उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम सभी गाजा और लेबनान में एक स्थायी युद्धविराम के लिए काम कर रहे हैं.”

बताते चलें कि लेबनान और इजरायल की सीमा पर 1978 से ही संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक तैनात हैं. शांति सैनिकों में इटली के भी सैनिक हैं. इन सैनिकों पर इजरायली आर्मी ने हालही में गोलीबारी कर दी थी. इसमें कई जवान घायल हो गए थे. बेरूत पहुंची इतालावी पीएम ने संयुक्त राष्ट्र के तहत तैनात अपने सैनिकों से भी मुलाकात करके उनका हालचाल जाना है.

इस दौरान प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांति सैनिकों पर हमला अस्वीकार्य है.. इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने लेबनान के साथ-साथ जॉर्डन का भी दौरा किया. वहां उन्होंने किंग अब्दुल्ला से मुलाकात कर मध्य-पूर्व के ताजा हालात पर चर्चा की है. उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...