7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाम्बिया में 66 बच्चों की मौत, WHO करेगा भारतीय कफ सीरप की...

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत, WHO करेगा भारतीय कफ सीरप की जांच

Published on

नई दिल्ली,

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए खांसी-जुकाम के चार कफ सीरप को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. WHO ने एक चेतावनी में बताया कि ये कोल्ड-कफ सीरप गाम्बिया में 66 लोगों की मौत और गुर्दे की गंभीर दिक्कतों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन सीरप में डाइथीलीन ग्लाइकोल और एथिलीन ग्लाइकोल की अस्वीकार्य मात्रा की पुष्टि हुई है, जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है.

एक मेडिकल प्रॉडक्ट अलर्ट जारी करते हुए WHO ने कहा, ‘चारों कफ सीरप के सैंपल के लैबोरेटरी टेस्ट में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा पाई गई है.’ इसमें यह भी कहा गया है कि दूषित उत्पादों का अब तक केवल गाम्बिया में पता चला है, लेकिन इनके अन्य देशों में वितरित होने की भी संभावना है. फिलहाल WHO कंपनी और रेगुलेटरी अथॉरिटीज के साथ इसकी जांच कर रहा है.

WHO का कहना है कि ये कोल्ड-कफ सीरप अब तक केवल गाम्बिया में ही पाए गए हैं, लेकिन इनफॉर्मल मार्केट के जरिए इनके अन्य देशों में पहुंचने की भी संभावनाएं हैं.

WHO ने जारी बयान नें इन उत्पादों का प्रयोग असुरक्षित बताया है. खासतौर से ये दवाएं बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं. इससे लोगों को गंभीर इंजरी हो सकती है. यहां तक कि उनकी मौत भी हो सकती है. इसलिए ऐसी किसी दवा का उपयोग न करें. ये कफ सीरप सर्दी की शिकायत होने पर या खांसी, जुकाम की दिक्कत होने पर दिए जाते हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...