19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहवाई हमले में कमांडर सहित 8 की मौत, बौखलाए हिजबुल्लाह ने इजरायल...

हवाई हमले में कमांडर सहित 8 की मौत, बौखलाए हिजबुल्लाह ने इजरायल पर बरसाए रॉकेट

Published on

लेबनान

इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच जंग के हालात बने हुए हैं. शनिवार को हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए हैं. इस हमले में इजरायली सीमा के अंदर स्थित कई घर तबाह गए. इस हमले के बाद का वीडियो आईडीएफ ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कई घरों को धूं-धूं कर जलते हुए देखा जा सकता है. हिजबुल्लाह ने ये अटैक शुक्रवार को हुए इजरायली हमले के जवाब में किया है.

शुक्रवार को इजरायल ने लेबनान की सीमा में कई हवाई हमले किए. हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हुए हमलों में एक बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. इस हमले में कई घरों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. इजरायली सेना ने इस हमले में हिजबुल्लाह की ड्रोन और रॉकेट इकाई के एक संचालक मोहम्मद महमूद नजेम को मारने का दावा किया है. हिजबुल्लाह ने भी नजेम की मौत की पुष्टि कर दी.

इसके साथ ही हिजबुल्लाह ने अपने समूह के चार अन्य सदस्यों के मारे जाने की बात स्वीकार की है. एक मृतक बच्चे के चाचा अब्दुल्ला मुर्तदा ने इस हमले के बाद कहा, ”हम शहीदों के देश में रहते हैं. हम शहादत देते हैं. हम किसी देश या उसके हमलों से डरने वाले नहीं हैं. हमारे बच्चे, हमारी महिलाएं, हमारे बेटे शहादत के लिए तैयार रहते हैं. इस सम्मानित बच्चे की शहादत पर गर्व करते हैं, जो जबल अमेल (दक्षिण लेबनान) का प्रतीक है.”

इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले के बाद उसने इजरायली सीमा में रॉकेट की बारिस कर दी. ज्यादातर रॉकेट को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही धवस्त कर दिया. वहीं कुछ रॉकेट इजरायली शहरों के बाहर खेतों में गिरे. पिछले साल अक्टूबर में गाजा पर इजरायल के हमले के बाद से ही हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच भारी गोलीबारी का दौर जारी है. इन हमलों में लेबनान में 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

उधर, गाजा में पिछले 11 महीने से हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है. इजरायली सेना लगातार भीषण हमले कर रही है, जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि युद्ध में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी है. करीब 40,265 हजार लोग अबतक मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को हुआ ताजा हमले में 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है.

शुक्रवार को इजरायली सेना ने गाजा के खान यूनिस और दीर अल-बलाह में जबरदस्त हवाई हमला किया. इन ड्रोन हमलों के बाद का वहां भयानक मंजर देखने को मिला है. आईडीएफ ने गुरुवार को भी एक स्कूल और रिहायशी इमारत को अपना निशाना बनाया. इसमें 3 लोगों को मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए. इस हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें इजरायली सेना की मिसाइल स्कूल और घर पर गिरती हुई नजर आ रही है.

इस हमले में एक बड़ी इमारत जमींदोज हो जाती है औऱ एक धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आता है. इसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच जाती है. लोग घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुट जाते हैं. वहीं दूसरी ओर खान यूनिस पर किए गए इजरायली ड्रोन हमलों में करीब 9 लोगों की मौत हो गई है. दीर अल-बलाह में भी 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इजरायली सेना ने हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...