11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के न्यूयॉर्क में ई-बाइक की बैटरी से छह मंजिला इमारत में...

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ई-बाइक की बैटरी से छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, भारतीय पत्रकार की दर्दनाक मौत

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक छह मंजिला इमारत में आग लगने से हुए हादसे में भारतीय पत्रकार फाजिल खान की मौत हो गई। 27 साल के फाजिल न्यूयॉर्क स्थित मीडिया कंपनी द हेचिंगर रिपोर्ट के पत्रकार थे और मैनटेहन में रहते थे। मैनहेटन के सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लिथियम आयन बैटरी के चलते आग लगी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। आग में फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। दूतावार ने कहा कि फाजिल के शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है।

कौन थे फाजिल खान?
द हेचिंगर रिपोर्ट वेबसाइट पर के अनुसापर, फाजिल खान उनके यहां एक डेटा रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका काम शिक्षा डेटा को इकट्ठा करना, उसका विश्लेषण करना और असमानता उजागर करने और शिक्षा में नवाचार की जांच करने के लिए अन्य पत्रकारों के साथ सहयोग करने का था। फाजिल ने 2021 में कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल से डेटा जर्नलिज्म में स्नातक किया था। खान को स्कूल के ग्लोबल माइग्रेशन प्रोजेक्ट के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट फेलो के रूप में भी चुना गया था। फाजिल अमेरिका जाने से पहले भारत में भी कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके थे। 2020 में स्नातक की डिग्री के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे।

हेचिंगर रिपोर्ट ने फाजिल खान की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्स पर अपने पोस्ट में हेचिंगर ने लिखा, हमें शनिवार को पता चला कि द हेचिंगर रिपोर्ट के डेटा रिपोर्टर फाजिल खान की न्यूयॉर्क शहर की इमारत में आग लगने से मौत हो गई, जहां वह रहते थे। ऐसे शानदार सहकर्मी और अद्भुत व्यक्ति को खोने से हम सदमे में हैं, हम हमेशा उनको प्यार से याद करेंगे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...