14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्‍तानी सिपाही लगाएगा, असीम मुनीर देगा पहली...

बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्‍तानी सिपाही लगाएगा, असीम मुनीर देगा पहली अजान… जरदारी की ‘स्पाई गर्ल’ का संसद में बकवास

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के पास जाहिल नेताओं की भरमार है। पाकिस्तान की अवाम चरमपंथी मानसिकता में इस कदर आगे निकल चुकी है कि उनके बयान होश-ओ-हवास के बगैर होते हैं। पाकिस्तान की महिला सीनेटर पलवाशा खान, जिसको लेकर कहा जाता है कि वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जासूस है, उससे पाकिस्तान की संसद से जैसा बकवास किया है, उसे जानकर आपको हंसी आएगी। पाकिस्तानियों को किताब में भारत, खासकर हिंदुओं के खिलाफ नफरत पढ़ाया जाता है और पलवाशा खान भी उन्हीं किताबों को पढ़कर देश की संसद में पहुंची है। पलवाशा खान ने कहा है कि “पिंडी का एक सिपाही बाबरी मस्जिद की बुनियाद में पहली ईंट रखेगा और असीम मुनीर पहली अजान देगा।” ऐसा लगता है कि पलवाशा खान को इतिहास और भूगोल से कोई मतलब नहीं है और उसने अपनी जिंदगी में कभी ग्लोब नहीं देखा है।

पलवाशा खान ने देश की संसद में भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात में कहा है कि “वो वक्त दूर नहीं है, जब बाबरी मस्जिद की पहली ईंट की बुनियाद में पिंडी से आम सिपाही लगाएगा, और उसमें पहली अजान पाकिस्तान का सिपहसालार असीम मुनीर देगा।” पलवाशा खान देश की संसद में बतौर सीनेटर बोल रही थी।

पलवाशा खान कौन है?
पलवाशा खान पाकिस्तान की महिला सीनेटर है और वो आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता है। उने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का जासूस गर्ल कहा जाता है। पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा का कहना है कि पलवाशा खान कथित तौर पर गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद पूर्व डीजीआईएसआई लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम को जबरदस्ती उससे शादी करनी पड़ी थी। पलवाशा खान, पाकिस्तान के उच्च सदन, यानि सीनेट की सदस्य है। वो साल 2008 से 2013 तक पाकिस्तान की संसद की सदस्य रह चुकी है। इसके अलावा पलवाशा खान पीपीपी की डिप्टी इंफॉर्मेशन सेक्रेटरी भी है।

इतना ही नहीं, पलवाशा खान ने बकवास करते हुए ये भी कहा कि “पाकिस्तान सिर्फ अपनी सात लाख सैनिकों की सेना पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि उसके पास 25 करोड़ देशभक्त नागरिकों का समर्थन भी है।” उसने आगे बकवास करते हुए कहा कि “यदि भारत ने पाकिस्तान पर कोई हमला करने की कोशिश करता है, तो दिल्ली के लाल किले के मैदान खून से रंगे जाएंगे।” उसने यह भी कहा कि “जो भी पाकिस्तान की ओर बुरी नजर डालेगा, उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी।” पाकिस्तान में पलवाशा खान जैसे नेताओं की कमी नहीं है। वहां का हर दूसर नागरिक ऐसा ही है, जिनका बकवास करने में और भारत के खिलाफ नफरती बयान देने में कोई मुकाबला नहीं है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...