11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के बाद तुर्की पर चला भारत का हथौड़ा, पाकिस्‍तान के सपोर्ट...

चीन के बाद तुर्की पर चला भारत का हथौड़ा, पाकिस्‍तान के सपोर्ट में फर्जी खबरें दे रहे TRT चैनल पर बैन

Published on

अंकारा/नई दिल्ली:

पाकिस्तान के मददगारों के खिलाफ भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दो भोंपू ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के बाद अब टीआरटी वर्ल्ड के एक्स अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है। टीआरटी वर्ल्ड, तुर्की का ब्रॉडकास्टर है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहा था। तुर्की और चीन के ब्रॉडकास्टर लगातार भारत के खिलाफ फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे। इसके अलावा तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यर एर्दोगन ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत को संकेतों में चेतावनी देने की कोशिश की थी। जिसके बाद भारत ने तुर्की के लीडिंग ब्रॉडकास्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया गया है।

भारत में पहले से ही पाकिस्तान की मदद करने को लेकर तुर्की का बायकॉट करने का अभियान जोरों पर है। भारत के लोगों ने तुर्की और अजरबैजान की यात्रा का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। कई टूरिस्ट कंपनियों ने भी देशहित की भावना को आगे रखते हुए तुर्की और अजरबैजान की बुकिंग को कैंसिल करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जब लगने लगा कि भारत कोई सख्त एक्शन लेने वाला है, उसके बाद से ही तुर्की ने पाकिस्तान की मदद करनी शुरू कर दी थी।

तुर्की के खिलाफ भारतीयों में गुस्सा
पाकिस्तान की मदद करने के लिए तुर्की ने अपने एक युद्धपोत को कराची बंदरगाह भेज दिया था। जबकि ऐसी रिपोर्ट है कि तुर्की ने 6 एयरक्राफ्ट में ड्रोन और अन्य हथियार भरकर पाकिस्तान भेजे थे। इनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए हमास स्टाइल में इस्तेमाल किया था। लेकिन तुर्की के सारे ड्रोन नाकाम हो गये। इसके अलावा अजरबैजान ने भी खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करने की घोषणा की थी। इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने बुधवार को पाकिस्तान के लिए “भाईचारा” शब्द का इस्तेमाल करते हुए समर्थन का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अंकारा “अच्छे और बुरे दोनों समय में आपके साथ खड़ा रहेगा”। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक्स पर पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के लिए “मजबूत समर्थन और अटूट एकजुटता” के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दिया था।

जिसके बाद ट्रैवल प्लैटफॉर्म EaseMyTrip ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे तुर्की और अजरबैजान की यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो। इसके संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने कहा कि, “पहलगाम हमले और भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद, यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। चूंकि तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान के लिए समर्थन दिखाया है, इसलिए हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि वे केवल तभी जाएं जब बहुत जरूरी हो।” इसके अलावा इक्सिगो ने तुर्की, चीन और अजरबैजान के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। इक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी ने दिप्रिंट की एक रिपोर्ट में कहा है कि “इस समय सभी भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को निलंबित कर दिया है। हमारी प्रतिबद्धता जिम्मेदारी से और अपने देश के व्यापक हितों के साथ तालमेल बिठाते हुए काम करने की है, साथ ही भारतीय यात्रियों के विश्वास, सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देना है। खून और बुकिंग एक साथ नहीं बह सकते।”

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...