11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप की धमकी के बाद ईरान-US के बीच होगी बैठक, न्यूक्लियर डील...

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान-US के बीच होगी बैठक, न्यूक्लियर डील पर शुरू होगी चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार को एक अहम परमाणु वार्ता होगी. इस वार्ता की अगुवाई ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराकची और अमेरिका की तरफ से विशेष दूत स्टीव विटकोफ करेंगे. इस वार्ता में ओमानी विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी मध्यस्थता करेंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सोमवार को अचानक किए गए ऐलान के बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बार फिर से धमकी दी है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए सहमत नहीं होता है, तो “नरक जैसी स्थिति” का सामना करना पड़ेगा.

ईरानी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि यह वार्ता अमेरिका के साथ ईरान के संबंधों में एक नया मोड़ लेकर आ सकती है. वहीं, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-ए-रवांची ने बताया कि अमेरिकी धमकी और दबाव के बिना समझौते की संभावना बनी रहती है.

अगर ईमानदारी से बातचीत में शामिल हो अमेरिका…
ईरानी उच्चाधिकारियों ने “महत्वपूर्ण और व्यावहारिक” प्रस्तावों की तैयारी की हुई है. ईरानी अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका ईमानदारी से वार्ता में शामिल होता है, तो समझौता करना सरल हो सकता है.

2015 में ट्रंप ने ईरान के साथ बिगाड़ा था रिश्ता
2015 में अमेरिका ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से खुद को बाहर कर लिया था, जिसके बाद ईरान ने यूरेनियम का भंडार बढ़ा लिया है. ईरान ने दावा किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल ऊर्जा के शांति पूर्वक इस्तेमाल के लिए है, और पश्चिमी देश इसे परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश के रूप में देखते हैं. इस वार्ता में सीधी बातचीत की गुंजाइश कम है.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...