12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल हादसे में एयर होस्टेस ने गंवाई जान, वायरल हुआ VIDEO

नेपाल हादसे में एयर होस्टेस ने गंवाई जान, वायरल हुआ VIDEO

Published on

पटना,

नेपाल में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. लैंडिंग से पहले क्रैश होने वाले प्लेन में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. इस विमान दुर्घटना में एयर होस्टेस ओसिन आले की भी मौत हो गई है. Tiktok पर बनाया गया उनका एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उन्होंने प्लेन के अंदर बनाया था. प्लेन के अंदर हंसती-मुस्कुराती वीडियो बनाती ओसिन आले ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा आएगा जब विमान दुर्घटना में ही उनको इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ेगा. इस वीडियो में वो विमान में अकेली दिख रही हैं.

11 बजकर 10 मिनट पर हादसा
गौरतलब है कि येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि 11 बजकर 10 मिनट पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई.

जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी निधन
इस हादसे में नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी निधन हो गया है. नीरा पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. महीनेभर पहले ही नीरा ने यूट्यूब पर अपना नया वीडियो अपलोड किया था. नीरा के गानों को लोग काफी पसंद करते थे.

जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन
विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई. इसके बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया. इसके साथ ही सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है. प्रधानमंत्री प्रचंड ने रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जाने का ऐलान किया था, लेकिन सिक्योरिटी का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही वापस आ गया.

तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा
इसके बाद पीएम प्रचंड का पोखरा दौरा रद्द कर दिया गया है. इस हादसे के संबंध में नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि विमान हादसा मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी.’

लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया इसके साथ ही पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं. इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती. उधर, यति एयरलाइंस ने शाम को आधिकारिक बयान जारी कर 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...