8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगजब चाल चलता है US! जयशंकर के लौटे हफ्ता भी नहीं हुआ...

गजब चाल चलता है US! जयशंकर के लौटे हफ्ता भी नहीं हुआ और पाक आर्मी चीफ की मेजबानी में मशगूल हो गया

Published on

नई दिल्ली

बाइडेन प्रशासन में अमेरिका, पाकिस्तान के साथ फिर से पींगे बढ़ाने लगा है। वह अभी पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की मेजबानी में जुटा है जो करीब एक हफ्ते तक चलेगी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ सुरक्षा साझेदारियों को फिर से बहाल करने का फैसला कर लिया है। उसी का खाका खींचने के लिए बाजवा अमेरिका में है। अमेरिका बाजवा की आवभगत तब कर रहा है जब भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अभी-अभी वॉशिंगटन दौरे से लौटे हैं। वहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठकें कीं और अमेरिका-भारत के आपसी सहयोग के विभिन्न आयामों पर गहन विचार-विमर्श किया।

बाजवा की अमेरिका में कई उच्च-स्तरीय मीटिंग
हमारे सहयोगी अखबार द इकनॉमिक टाइम्स (ET) को पता चला है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा की अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, राष्ट्रीय खुफिया निदेशालय के प्रमुख ऐवरिल डी. हेन्स और सीआईए डायरेक्टर विलियम जे. बर्न्स से मुलाकात होगी। संभव है कि इन मुलाकातों में बाजवा खस्ताहाल पाकिस्तान के लिए कुछ सुरक्षा और आर्थिक मदद की गुजारिश करें। इससे पहले बाजवा की ऑस्टिन से फोन पर बातचीत हुई थी। इसमें अमेरिका-पाकिस्तान के पारस्परिक हितों, क्षेत्रीय स्थिरता के साथ-साथ रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर मंथन हुआ था। इसी वर्ष 18 अगस्त को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल ई कुरिल्ला ने भी पाकिस्तानी आर्मी जनरल हेडक्वॉर्ट्स (GHQ) में जनरल बाजवा से मुलाकात की थी। उस बातचीत में भी पारस्परिक हितों, क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और स्थिरता, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, खासकर दोनों सेनाओं के बीच संबंधों की समीक्षा की गई।

मौका मिलते ही मदद की गुहार लगाने लगा पाकिस्तान
दिलचस्प बात यह है कि बाजवा इस दौरे में कई अमेरिकी थिंक-टैंक्स और पाकिस्तानी मामलों पर नजर रखने वाले अन्य विद्वानों से भी मिलेंगे। खबरें ऐसी भी हैं कि सीआईए और आईएसआई ने आपसी बातचीत के मंचों को फिर से बहाल किया है। ईटी को यह भी पता चला है कि इस्लामाबाद ने वॉशिंगटन से फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) समेत कई क्षेत्रों में मदद की गुहार लगा रहा है। पिछले हफ्ते भारत ने पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट्स के लिए पैकेज देने के अमेरिका के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह कहकर बचाव किया था कि यह आंतकवाद विरोधी अभियानों को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान वास्तव में घनघोर आतंकी खतरों से घिरा है। ऐसे में एफ-16 पैकेज आतंक से मुकाबले में उसका मददगार बनेगा। लेकिन जयशंकर ने अमेरिकी दौरे में साफ कहा कि अमेरिका अपनी चालाकी नहीं दिखाए और फालतू की दलीलों से दूसरों के मूर्ख बनाने की कोशिशें मत करे।

चीन ने फेरी निगाहें, लेकिन भारत पूरी तरह चौकस
बाजवा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सैन्य सलाहकार जनरल बिरामे डियोप से भी मुलाकात की है। इस मीटिंग में पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ पूरे पाकिस्तान में भयावह बाढ़ से आईं प्राकृतिक आपदाओं समेत क्षेत्रीय सुरक्षा के तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई। पिछली बार बाजवा 2019 में अमेरिका दौरे पर गए थे। तब तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्र इमरान खान उनके साथ थे। पाकिस्तानी अधिकारियों का पूरा जोर है कि इस दौरे में बाजवा की ब्लिंकन से भी मुलाकात हो जाए। इधर, पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डॉनल्ड ब्लोम ने अपने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) दौरे को लेकर सोमवार को ट्वीट किया। नई दिल्ली ने इसे भी नोटिस में लिया है। पाकिस्तान नाटो में तो शामिल नहीं है, लेकिन वह अमेरिका का हमेशा से साझेदार रहा है। मजे की बात है कि चीन ने भी बाजवा के अमेरिकी दौरे से नजरें फेर ली हैं। हालांकि, उसने अपनी सीमा से सटे देशों के साथ पींगें बढ़ाने की अमेरिकी कोशिशों की आलोचना की है। ध्यान रहे कि अमेरिका-चीन के बीच संबंधों के लिए पाकिस्तान ने बड़ी भूमिका निभाई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...