9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ आया अमेरिका और ब्रिटेन, चीन से मांगा इस मुद्दे...

भारत के साथ आया अमेरिका और ब्रिटेन, चीन से मांगा इस मुद्दे पर जवाब, ड्रैगन की बढ़ी मुश्किलें

Published on

चीन की कई ऐप्स को भारत में साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया गया था। अब चीन पर अमेरिका और ब्रिटेन भी नाराज है। दोनों देशों ने चीन की हरकतों को गंभीरता से लेते हुए अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अमेरिका और ब्रिटेन ने कहा कि बीजिंग की तरफ से लॉ मेकर्स, एकेडमिक्स और पत्रकारों से संबंधित कई निजी डेटा को चोरी किया जा रहा है। इससे पहले भारत की तरफ से भी ऐसी ही आरोप लगाए गए थे। समय-समय पर भारत सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए कई चीनी ऐप्स को बैन भी कर चुकी है।

अमेरिका ने कहा कि चीन की तरफ से ऐसा लगातार हो रहा है, वह अमेरिकी सेना के जवानों का भी कई निजी डेटा चोरी कर रहा है। इसका इस्तेमाल कई अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। दोनों देशों ने चीन के इस ग्रुप का नाम एडवांस प्रेसिडेंट थ्रेट 31 या ‘APT31’ निकनेम दिया है। साथ ही इसे चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी का आर्म बताया गया है।

अमेरिका ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसमें की पीड़ितों की पहचान भी की गई है। इसमें बताया गया है कि अमेरिकी कंपनियों पर भी चीन की तरफ से नजर रखी जा रही है। 5G मोबाइल टेलीफोन इक्विप्मेंट और वायरलेस टेक्नोलॉजी पर भी ड्रैगन की नजर है। ये खबर सामने आने के बाद भारत को भी इसको लेकर काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कंपनी की तरफ से कहा गया कि चीन की इस हरकत का असर लाखों अमेरिकी नागरिकों पर पड़ने वाला है। क्योंकि इससे लोगों का कॉल रिकॉर्ड, पर्सनल ईमेल, ऑनलाइन स्टोरज और टेलीफोन कॉल रिकॉर्ड की जानकारी रखी जा रही है। ब्रेटिन की इलेक्टोरल वॉचडॉग पर भी इससे नजर रखी जा रही है। यही वजह है कि यूनाइटेड किंगडम का डेटा भी इसकी वजह से खतरे में है। लंदन में चीनी एंबेसी ने इन आरोपो को खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा आरोप पूरी तरह निराधार हैं। ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...