10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका: जॉर्जिया के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 30...

अमेरिका: जॉर्जिया के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 30 घायल

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई. विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के अलावा 30 लोग घायल भी हुए हैं. स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना नियंत्रण में है और छात्रों को दोपहर में छुट्टी दे दी गई.

एबीसी न्यूज ने एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र सर्जियो काल्डेरा के हवाले से बताया कि वह रसायन विज्ञान की कक्षा में था, जब उसने गोलियों की आवाज सुनी. 17 वर्षीय काल्डेरा ने एबीसी को बताया कि उसके शिक्षक ने दरवाजा खोला और एक अन्य शिक्षक दौड़कर आए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा क्योंकि बार एक शख्स गोलीबारी कर रहा था. जब छात्र और शिक्षक कमरे में इकट्ठे हुए तो किसी ने उनकी क्लास के दरवाज़े पर ज़ोर से दस्तक दी और उसे खोलने के लिए कई बार चिल्लाया. जब खटखटाना बंद हुआ, तो काल्डेरा ने और अधिक गोलियों की आवाज और चीखें सुनीं.

बता दें कि अमेरिका में पिछले दो दशकों में स्कूलों और कॉलेजों के अंदर सैकड़ों गोलीबारी के मामले देखने को मिले हैं. इनमें सबसे घातक 2007 में वर्जीनिया टेक में हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इस नरसंहार ने अमेरिकी गन कानूनों और अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन पर तीखी बहस छेड़ दी थी, जो हथियार रखने और धारण करने के अधिकार को सुनिश्चित करता है.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है और उनका प्रशासन संघीय, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करना जारी रखेगा क्योंकि हमें अधिक जानकारी मिलती है.”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...