10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने भारत के खिलाफ पहली बार उठाया ये कदम!

अमेरिका ने भारत के खिलाफ पहली बार उठाया ये कदम!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने ईरान के खिलाफ कड़ी सख्ती दिखाते हुए उसके साथ कारोबार कर रहे भारत समेत अन्य देशों को भी संदेश दिया है. दरअसल, अमेरिका ने ईरान के हजारों करोड़ों के पेट्रोलियम और पेट्रोल केमिकल को साउथ और ईस्ट एशिया में बेचने वाली कंपनियों के इंटरनेशनल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन कंपनियों में एक भारतीय कंपनी भी शामिल बताई जा रही है. भारत में ईरान के तेल की बिक्री को लेकर अमेरिका ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है. यूक्रेन से युद्ध के बीच भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर भी अमेरिका कई बार नाराजगी जाहिर कर चुका है.

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से बताया गया कि इस एक्शन के जरिए उन ईरानी दलालों व यूएई, हॉन्ग कॉन्ग और भारत की कुछ कंपनियों को निशाना पर लिया गया, जो ईरान के तेल और पेट्रो केमिकल प्रॉडक्ट्स की सप्लाई और वित्तीय लेनदेन के तरीकों को आसान कर रहे थे.

अमेरिका का कहना है कि जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, इन्होंने न सिर्फ ईरानी शिपमेंट के सोर्स को छुपाने की कोशिश की बल्कि दो प्रतिबंधित ईरानी दलाल कंपनी Triliance Petrochemical और Persian Gulf Petrochemical Industry Commercial (PGPICC) को एशिया में खरीदारों के लिए फिर से सक्रिय करने में अहम किरदार निभाया है.

ट्रेजरी फॉर टेरेरिज्म एंड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस के अंडर सेक्रेटरी ब्रायन ई. नेल्सन ने इस बारे में कहा कि ईरान के अवैध तेल और पेट्रो केमिकल बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है. और अमेरिका यह प्रतिबंध उस समय तक जारी रखेगा, जब तक ईरान परमाणु करार (जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ ऐक्शन) को लागू करने के लिए साथ मिलकर काम नहीं करेगा.

नेल्सन की ओर से कहा गया कि जैसे ईरान परमाणु करार का उल्लंघन करते हुए अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाता रहेगा, ऐसे में हम भी ईरान के ऊपर तेल और पेट्रो केमिकल बेचने के लिए प्रतिबंधों को जारी रखेंगे. नेल्सन ने आगे कहा कि ईरान के तेल और पेट्रो केमिकल की निर्यात पर कठोर प्रतिबंधों के एक्शन के साथ अमेरिका की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. ऐसे में अगर कोई भी इस मामले में ईरान का साथ देता है, तो उस पर तुरंत रोक लगा दी जाएगी.

भारत की इस कंपनी पर लगाया गया है बैन
अमेरिका की ओर से जिन कंपनियों पर बैन लगाया गया है, उनमें भारत की तिबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है. भारत की यह कंपनी Triliance नाम की कंपनी के जरिए हजारों करोड़ों के पेट्रो केमिकल प्रॉडक्ट्स खरीदती है और उन्हें आगे चीन भेज देती है. बता दें कि Triliance एक ब्रोकर कंपनी है जो ईरानी वस्तुओं को बेचने के लिए अन्य देशों की कंपनियों से डील करती है.

चीन की दो कंपनियों पर खासतौर से लगाया गया प्रतिबंध
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस बारे में कहा कि अमेरिका की ओर से यह कार्रवाई ईरान के तेल और पेट्रो- केमिकल उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंधों से बचने की कोशिशों पर काबू पाने के लिए की जा रही है. विदेश मंत्री ने बताया कि अमेरिका का विदेश विभाग खासतौर पर चीन की दो कंपनियों झोंगगू स्टोरेज एंड ट्रांस्पोर्टेशन लिमिटेड और डब्लूएस शिपिंग कंपनी लिमिटेड पर प्रतिबंध लगा रहा है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...