11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के दुश्मन तुर्की को हवा से हवा में मार करने वाली...

भारत के दुश्मन तुर्की को हवा से हवा में मार करने वाली किलर मिसाइल देगा अमेरिका, एर्दोगन और ट्रंप में डील, दोस्‍त ग्रीस की बढ़ेगी टेंशन

Published on

वॉशिंगटन/अंकारा:

भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले तुर्की के साथ अमेरिका ने एयर-टू-एयर मिसाइल बेचने का सौदा किया है। पाकिस्तान से लेकर गाजा तक कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने वाले तुर्की को अमेरिका ने हवा से हवा में मार करने वाली विनाशक मिसाइलों को बेचने के लिए सौदा कर लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक प्रेस स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने 14 मई को तुर्की को AIM-120C-8 एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी देने का ऐलान किया है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 225 मिलियन डॉलर है और इसके तहत 53 AMRAAM मिसाइलें और 6 गाइडेंस सेक्शन शामिल हैं।

अमेरिका भले ही इस सौदे को नाटो देशों के बीच होने वाले आपसी सहयोग का हिस्सा बता रहे हो, लेकिन भारत के नजरिए से देखें तो भारत के दोस्त ग्रीस के लिए ये डील काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ग्रीस और तुर्की में भारत और पाकिस्तान जैसे ही जंग के हालात बनते रहते हैं। इसके अलावा तुर्की लगातार आतंकवादी संगठनों और टेरर नेटवर्क्स का समर्थन करता रहता है, जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान देखने को मिला है।

तुर्की की वायुसेना को अमेरिका ने किया मजबूत
अमेरिका के AIM-120C-8 मिसाइल को बोलचाल की भाषा में AMRAAM यानि Advanced Medium Range Air-to-Air Missile) कहा जाता है। इसे RTX नाम की कंपनी बनाती है और ये एक अत्याधुनिक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे फाइटर जेट्स में लगाया जाता है। इसका रेंज 160 से 180 किलोमीटर के बीच किसी लक्ष्य को भेदने की है। इसके अलावा इस मिसाइल में एक्टिव रडार होमिंग है, यानि ये लक्ष्य को खुद खोजती है, उसे ट्रैक करती है और फिर हमला करती है। इसमें मल्टी शॉट कैपेबिलिटी है, यानि ये मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है। वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई स्पीड से हमला करने की क्षमता है, लिहाजा दुश्मनों के फाइटर जेट्स के लिए इसे काल मान सकते हैं। इस मिसाइल में दुनिया के अन्य मिसाइलों के मुकालबे काफी हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये वही मिसाइल है, जिसे अमेरिका ने नॉर्वे और जापान जैसे देशों को अपने आधुनिक लड़ाकू विमान एफ-16, F/A-18 और F-35 स्टील्थ फाइटर जेट में लगाने के लिए दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की अपने एफ-16 फाइटर जेट्स को अपग्रेड कर रहा है, लिहाजा उसे अब नई मिसाइलों की जरूरत है। तुर्की ने अमेरिका से ही एफ-16 फाइटर जेट खरीदे हैं। एफ-16 में AMRAAM मिसाइल लगाने के बाद इसमें BVR यानि Beyond Visual Range Air Superiority क्षमता आ जाएगी। जिसका मतलब होगा कि तुर्की के पास ग्रीस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए एक और खतरनाक हथियार होगा। इसके अलावा मिलिड ईस्ट में कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के लिए तुर्की के पास एक और ताकत होगी और तुर्की के पाकिस्तान जैसे साथी और उत्साहित होंगे। हालांकि इस मिसाइल को तुर्की, पाकिस्तान को नहीं दे सकता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...