3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी वी-22 ऑस्प्रे ने फिर भरी उड़ान, कई महीनों से जमीन पर...

अमेरिकी वी-22 ऑस्प्रे ने फिर भरी उड़ान, कई महीनों से जमीन पर था यह घातक शिकारी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी सेना ने विवादों में रहे वी-22 ऑस्प्रे विमान पर लगे अस्थायी उड़ान प्रतिबंध को हटा दिया है। इस विमान के लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, अमेरिकी जांचकर्ता अब भी पिछले साल हुई घातक दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे एक अमेरिकी मल्टी-मिशन, टिल्ट्रोटर सैन्य विमान है जिसमें वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (वीटीओएल) और शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग (एसटीओएल) दोनों क्षमताएं हैं। इसे एक पारंपरिक हेलीकॉप्टर की कार्य क्षमता के साथ लॉन्ग रेंज, हाई स्पीड टर्बोप्रॉप विमान के तौर पर डिजाइन किया गया है।

यूएस मरीन कॉर्प्स ने क्या कहा
वी-22 ऑस्प्रे को ऑपरेट करने वाले यूएस मरीन कॉर्प्स के कर्नल ब्रायन टेलर ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हम समझते हैं कि कौन सा कंपोनेंट फेल हुआ और यह कैसे फेल हुआ।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम अभी भी जिस पर काम कर रहे हैं वह जल्द ही इसकी परेशानी को दूर कर देगा। हालांकि, जांच अभी जारी है।” टेलर ने इस विमान के यूनिक डिजाइन से संबंधित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

जापान में हुई दुर्घटना के बाद लगी थी पाबंदी
जापान के तट पर एक घातक दुर्घटना में आठ सैनिकों की जान जाने के बाद नवंबर में अमेरिकी नौसेना, वायु सेना और मरीन कॉर्प्स द्वारा सभी ऑस्प्रे विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया था। यह घटना 2023 में ऑस्ट्रेलिया में एक और दुर्घटना के बाद विमान की दूसरी दुर्घटना थी जिसमें तीन लोग मारे गए थे। ऑस्प्रे को पिछले साल भी दो घातक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा था, जिनमें से एक के लिए विमान के क्लच की समस्या को जिम्मेदार ठहराया गया था। 2007 में अपनी प्रारंभिक तैनाती के बाद से इस विमान ने विभिन्न दुर्घटनाओं में कुल मिलाकर 50 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की जान ले ली है।

ऑस्प्रे की यूनिक डिजाइन खतरे का कारण?
ऑस्प्रे का जटिल डिज़ाइन इसे हेलीकॉप्टर की तरह लंबवत उड़ान भरने और फिर एक प्रोप विमान की गति से उड़ने के लिए अपने पंखों को घुमाने की अनुमति देता है। माना जाता है कि अन्य विमानों की डिजाइन से अलग कार्यप्रणाली होने के कारण इसे उड़ाने के दौरान कभी पायलटों से गलती होती है तो कभी कोई उपकऱण काम करना बंद कर देता है। इससे वी-22 ऑस्प्रे दुर्घटना का शिकार होता है। विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि वी-22 ऑस्प्रे की दुर्घटनाओं के पीछे अक्सर मशीनी समस्या ही होती है। नवंबर की घातक दुर्घटना के गवाहों का कहना है कि विमान के समुद्र में गिरने से पहले ऑस्प्रे के एक इंजन में आग लग गई थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...