10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजंग की आहट के बीच ईरान में आंतरिक कलह, सियासी बयानबाजी तक...

जंग की आहट के बीच ईरान में आंतरिक कलह, सियासी बयानबाजी तक सिमट जाएगा तनाव!”

Published on

नई दिल्ली,

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंकाएं फिलहाल धीमी पड़ गई है. इन आशंकाओं के केंद्र में रहा ईरान फिलहाल सियासी संकट में उलझ गया है. हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की हत्या का बदला लेने वाली खबरों को प्रमुखता देने वाली ईरानी मीडिया भी शांत है. कल तक जहां इजरायल पर संभावित हमले की खबरों को हवा दी जा रही थी, वहां आज एक अहम नेता के इस्तीफे ने मीडिया का रुख मोड़ दिया है.

ईरानी सरकार-समर्थित मीडिया इस्माइल हानिया की हत्या के विषय पर काफी हद तक चुप रहा. हालांकि, इससे पहले ईरानी मीडिया को इजरायल को चेतावनी देते देखा जा रहा था. वे संभावित मिसाइल हमले और इजरायल को सबक सिखाने जैसी रिपोर्ट को प्रमुखता दे रहे थे. दरअसल, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के स्ट्रैटेजिक मामलों के डिप्टी जावेद जरीफ ने इस्तीफा दे दिया है.

इस्तीफे के बाद क्या बोले जावेद जरीफ?
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने जरीफ को डिप्टी के तौर पर नियुक्त किया था. उन्होंने अपने इस्तीफे के कई कारण बताए हैं, जिनमें नई प्रस्तावित 19 सदस्यीय मंत्रिमंडल को लेकर भी उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की.उन्होंने कहा, “मैं शर्मिंदा हूं कि मैं समितियों (उम्मीदवारों के चयन के लिए जिम्मेदार) के एक्सपर्ट ओपिनियन को सभ्य तरीके से लागू नहीं कर सका, और जैसा कि मैंने वादा किया था, महिलाओं, युवाओं और जातीय समूहों को मौका नहीं दे सका.”

मसूद पेजेशकियन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का प्रस्ताव रखा था, जिसमें एक महिला भी शामिल की गई हैं. जावेद जरीफ ने कहा कि उनपर इसलिए भी दबाव था, क्योंकि उनके बेटे के पास अमेरिका की नागरिकता है.

‘उचित प्रतिक्रिया का ईरान को अधिकारी है
ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाघेरी-कानी ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात में कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ईरान को इजरायल के खिलाफ “उचित और जरूरी प्रतिक्रिया का अधिकार” है.”एक संयुक्त बयान में सोमवार को फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जाहिर की. ईरान और उसके सहयोगियों से इन देशों ने किसी भी हमले से बचने की अपील की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में तनाव को बढ़ाएगा. साथ ही कहा गया है कि “वे शांति और स्थिरता के इस अवसर को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों के लिए जिम्मेदार होंगे.”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...