4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपनामा में मिला सोने से भरा प्राचीन मकबरा, 1200 साल पहले दफन...

पनामा में मिला सोने से भरा प्राचीन मकबरा, 1200 साल पहले दफन किया गया, 31 लोगों की दी गई बलि

Published on

पनामा सिटी

पनामा के एक पुरातात्विक पार्क में सोने के खजाने और बलि दिए गए लोगों के मकबरे का पता लगाया है। देश के सांस्कृति मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अनुमान के मुताबिक यह कब्र लगभग 1200 साल पुरानी है। यह उस क्षेत्र को दिखाता है, जहां किसी बड़ी शख्सियत को दफनाया गया है। दर्जनों लोगों के साथ यह व्यक्ति ‘मौत के बाद के जीवन’ में जाना चाहता था, इसलिए बलि दी गई। एल कानो पुरातत्व पार्क में कब्र के अंदर वैज्ञानिकों ने सोने के खजाने को खोजा है, जिसमें कंगन, सोने के मोतियों वाले दो बेल्ट, मगरमच्छ जैसी कान की बालियां, सोने में जड़े व्हेल के दांत और गोलाकार सोने की प्लेटें भी शामिल हैं।

पुरातत्वविदों को एक पुरुष और एक महिला के आकार की बालियां, दो घंटियां, कुत्ते के दांतों से बनी स्कर्ट और हड्डी की बांसुरी का एक सेट भी मिला है। एल कैनो फाउंडेशन की ओर से फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि कब्र संभवतः स्थानीय कोकले संस्कृति के किसी विशेष व्यक्ति की है, जो लगभग 30 वर्ष का था। फाउंडेशन की ओर से खजाने का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. जूलिया मेयो ने कहा कि इसमें उस शख्स के अलावा 31 अन्य लोगों के कंकाल हैं, जिनकी बलि संभवतः सेवा करने के लिए दी गई थी।

अभी भी चल रहा खुदाई
मेयो ने कहा कि इस मकबरे स्थल की खुदाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए अभी पूरी तरह से यह नहीं बताया जा सकता कि कब्र में कितने लोग थे। उन्होंने कहा कि जिस शख्स को दफनाया गया उसका मुंह नीचे की ओर है। उसके नीचे भी एक महिला है। संस्कृति मंत्रालय में विरासत के राष्ट्रीय निदेशक लिनेट मोंटेनेग्रो ने कहा कि पुरातात्विक पार्क में खुदाई 2022 में शुरू हुई थी। कब्र में पाए गए सोने और कलाकृतियों के आर्थिक मूल्य के साथ-सात ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य भी है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...