11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऔर इन्हें कश्मीर चाहिए… पाकिस्तान में सेना और पुलिस में भिड़ंत, AK-47...

और इन्हें कश्मीर चाहिए… पाकिस्तान में सेना और पुलिस में भिड़ंत, AK-47 देख भागे ‘मुल्ला’ मुनीर के सैनिक

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में सेना और पुलिस में भिड़ंत हुई है। यह भिड़ंत खैबर पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात में हुई। इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के तेवर देख पाकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए। पुलिस ने पाकिस्तानी सैनिकों और उनके शीर्ष अधिकारियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई। इतना ही नहीं, पुलिस के दर्जनों जवान AK-47 के साथ थाने की मोर्चाबंदी करते हुए भी नजर आए। इस घटना को पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देखा जा रहा है।

पश्तून पुलिस ने सेना को खदेड़ा
स्थानीय स्रोतों के अनुसार, झड़प में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें पश्तून पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर सेना के अधिकारियों पर अपने अधिकार का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। हालांकि किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में सैन्य और नागरिक सुरक्षा बलों के बीच समन्वय में संभावित गिरावट को लेकर चिंता जताई है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह स्थानीय बलों के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है और अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह व्यापक अशांति का संकेत हो सकता है।

कश्मीर का नाम लेकर पाकिस्तानी सैनिकों को कोसा
झड़प के दौरान पुलिस के जवान पाकिस्तानी सैनिकों को ताना मारते भी नजर आए। एक पुलिसकर्मी ने कहा, “दिमाग ख़राब है। उधर कश्मीर बेजो। इधर क्या कर रहे हो। आपका जनरल भी आ जाए फिर भी कुछ नहीं कर सकते हो” उसने आगे कहा, “आपका दहेज जनरल को भी हम बूट की नौकरी पर रखते हैं। बकवास करते हो। बंदूक नीचे करो। ये लक्की मारवात पुलिस है। याद रखना।”

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

भोपाल भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...