6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसी सैनिकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने का ऐलान, पुतिन की हुंकार-...

रूसी सैनिकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने का ऐलान, पुतिन की हुंकार- हम ही जीतेंगे यूक्रेन युद्ध

Published on

मास्को

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि देश के सैन्यकर्मियों की संख्या 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख की जाएगी। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार को कहा कि इसमें 6,95,000 स्वयंसेवी अनुबंधित सैनिक शामिल होने चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सेना यह संख्या कब तक बढ़ाने की योजना बना रही है। यूक्रेन युद्ध के कारण रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई के लिए रूस पहले से ही बड़े पैमाने पर सैनिकों की भर्ती की योजना बना रहा था। इस बीच व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में जारी स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन हम ही जीतेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यूक्रेन में ऑपरेशन से रूसी सेना की कमियों का पता चला है।

नई मिलिट्री यूनिट बनाएगा रूस
रूसी रक्षा मंत्री शोइगू ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन की उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने की योजना के मद्देनजर रूसी सेना देश के पश्चिम में नई इकाइयां स्थापित करेगी। रक्षा मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी। जल्द ही सैनिकों की भर्ती के आदेश वाली डिक्री पर पुतिन हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके बाद रूस के अलग-अलग इलाकों में सैनिकों की भर्तियां आयोजित की जाएंगी।

यूक्रेन का दावा- 90 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अभी तक की लड़ाई में रूस के 90 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए आंकड़े में यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि रूसी सेना के हजारों टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और तोपों को बर्बाद किया जा चुका है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन युद्ध में हताहत सैनिकों की संख्या 10 हजार के अंदर बताई है।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...