7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्तान आई एक और आफत, आर्थिक तंगी के बाद अब रहस्यमय...

कंगाल पाकिस्तान आई एक और आफत, आर्थिक तंगी के बाद अब रहस्यमय बीमारी से 18 की मौत

Published on

कराची

पाकिस्तान में कराची के केमारी इलाके में एक रहस्यमय बीमारी से 14 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के इस दक्षिणी बंदरगाह शहर में स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अब्दुल हमीद जुमानी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि केमारी के मावाच गोथ इलाके में 10 से 25 जनवरी के बीच रहस्यमयी बीमारी से 14 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अगर जल्द विदेशों से आर्थिक मदद न मिली तो यह देश डिफॉल्ट भी हो सकता है।

मौत की जांच कर रही पाकिस्तानी विशेषज्ञों की टीम
अब्दुल हमीद जुमानी ने कहा कि इन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक स्वास्थ्य टीम अभी काम कर रही है, लेकिन हमें संदेह है कि यह समुद्र या पानी से संबंधित हो सकता है क्योंकि गोथ (गांव) जहां ये मौतें हुई हैं, वह तटीय क्षेत्र के बेहद करीब है। मावाच गोथ एक झुग्गी बस्ती क्षेत्र है जहां के लोग ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर या मछुआरे हैं। जुमानी ने कहा कि मृतकों के परिजनों ने पुष्टि की थी कि मरने से पहले उनके परिजनों को तेज बुखार, गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ हुई थी।

अजीब सी गंध आने की शिकायत कर रहे लोग
अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की है कि पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में एक अजीब सी गंध आ रही है। केमारी के उपायुक्त मुख्तार अली अब्रो ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में एक फैक्टरी मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि हमने राज्य की पर्यावरणीय एजेंसी को बुलाया था जिसने इस क्षेत्र में संचालित तीन फैक्टरी से नमूने एकत्र किए।

एलर्जी को माना जा रहा मौत का कारण
सिंध केंद्र (रासायनिक विज्ञान) के प्रमुख इकबाल चौधरी ने कहा कि उन्होंने फैक्टरियों से सोयाबीन के कुछ नमूने एक्तर किए हैं और उन्हें लगता है कि मौत का कारण सोया एलर्जी भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हवा में सोयाबीन के धूल के कण भी गंभीर बीमारियों और मौतों का कारण बन सकते हैं और वायु प्रदूषण और मौसम एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। चौधरी ने कहा कि हम अभी किसी तय नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और नमूनों की जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...