11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रह्मोस का मुरीद हुआ चीन का एक और दुश्मन, जल्द हो सकती...

ब्रह्मोस का मुरीद हुआ चीन का एक और दुश्मन, जल्द हो सकती है डील, देश का नाम तो जान लीजिए

Published on

हनोई

ब्रह्मोस मिसाइल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। चीन के पड़ोसी एक और देश ने इस मिसाइल में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इस मिसाइल को बनाने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस जल्द ही डील को लेकर बातचीत शुरू करने वाली है। ब्रह्मोस में दिलचस्पी दिखाने वाले इस देश का नाम वियतनाम है। इस मिसाइल को हनोई में आयोजित वियतनाम इंडस्ट्रियल डिफेंस एक्सपो 2022 में भी प्रदर्शित किया गया है। वियतनाम को सबसे ज्यादा खतरा उसके पड़ोसी देश चीन से है। वियतनाम और चीन के बीच 1979 में युद्ध भी हो चुका है। ऐसे में अपनी सीमा की रक्षा के लिए वियतनाम सैन्य ताकत को बढ़ाने में जुटा है। इस मिसाइल के वियतनामी सेना में शामिल होने से चीन के खिलाफ उसकी आक्रामक शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने की संभावना है।

हनोई में ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने प्रदर्शित की मिसाइल
वियतनाम डिफेंस एक्सपो में शामिल हुए ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मॉर्केटिंग, प्रोमोशन और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रवीण पाठक ने वीएनएक्सप्रेस को बताया कि ब्रह्मोस आज दुनिया में विकसित सबसे अच्छी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। हम वियतनाम को यही पेशकश कर रहे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में है। यही कारण है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस डिफेंस एक्सपो में मिसाइल डिप्लॉयमेंट प्लेटफॉर्मस का प्रदर्शन किया। 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित वियतनाम इंडस्ट्रियल डिफेंस एक्सपो 2022 में दुनियाभर के 30 देशों की 170 से अधिक हथियार निर्माता कंपनियों ने हिस्सा लिया।

वियतनाम को एयर लॉन्च वेरिएंट कर सकता है ऑफर
प्रवीण पाठक ने कहा कि वियतनामी वायु सेना में कई सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस विमान के लिए ब्रह्मोस मिसाइल का एयर लॉन्च वेरिएंट उपयुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मिसाइल का एयर लॉन्च वेरिएंट सुखोई एसयू-30 एमकेआई से ऑपरेट किया जा रहा है, जो सिर्फ भारत के पास है। यह रूस के पास भी नहीं है। ब्रह्मोस मिसाइल संयुक्त रूप से भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और रूसी संघ के एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया ने मिलकर विकसित की है। यह रूस के रुतोव में स्थित एक रॉकेट डिजाइन ब्यूरो है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...