9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के समर्थन में आया एक और मुस्लिम देश, भारत के खिलाफ...

पाकिस्तान के समर्थन में आया एक और मुस्लिम देश, भारत के खिलाफ शहबाज शरीफ वाला राग अलापा

Published on

बाकू

पाकिस्तान का एक और मुस्लिम दोस्त भारत से तनाव के बीच उसके समर्थन में खड़ा हुआ है। उसने न सिर्फ पाकिस्तान की स्थिति का समर्थन किया है, बल्कि कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रिज्योलूशन वाला राग भी अलापा है। इस देश ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है और युद्ध की जगह वार्ता के जरिए समाधान तलाशने पर जोर दिया है। पाकिस्तान के इस दोस्त देश का नाम अजरबैजान है, जो कश्मीर मुद्दे पर खुलकर उसका समर्थन करता है। इससे पहले तुर्की और चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव पर क्या बोला अजरबैजान
अजरबैजानी विदेश मंत्रालय के लिखित बयान के अनुसार, “हम पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव से चिंतित हैं। हम संयम बरतने और मौजूदा तनाव को कम करने के लिए रचनात्मक बातचीत करने का आह्वान करते हैं। ऐसी अस्थिर स्थिति में एकतरफा कार्रवाई से बचना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, हम आशा करते हैं कि वर्तमान स्थिति को हल करने के लिए एक खुली और पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय जांच की जाएगी।”

अजरबैजान ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का राग अलापा
इसके अलावा अजरबैजान ने कहा, “हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों और सिद्धांतों तथा प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के अनुरूप सार्थक वार्ता और बातचीत ही संघर्ष का समाधान करने का मार्ग है। क्षेत्रीय स्थिरता में साझा और पारस्परिक हितों को स्वीकार करते हुए, हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष शांति और सहयोग को बढ़ावा देने तथा अपने लोगों और व्यापक क्षेत्र की भलाई की रक्षा करने के लिए राजनयिक माध्यमों का उपयोग करेंगे।”

पाकिस्तान का खास दोस्त है अजरबैजान
अजरबैजान और पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव पाकिस्तान को अपना भाई बताते हैं। उनके शासनकाल में अजरबैजान ने संयुक्त राष्ट्र में कई बार कश्मीर का मुद्दा उठाया है। कुछ दिनों पहले ही अलीयेव ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा था। उन्होंने पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने को लेकर समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान और अजरबैजान के रक्षा संबंध काफी मजबूत हैं। दोनों देश एक दूसरे के साथ सैन्य अभ्यास के अलावा धर्म के नाम पर दोस्ती का दावा भी करते हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...