3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय1971 के अत्याचारों के लिए माफी मांगिए…बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा...

1971 के अत्याचारों के लिए माफी मांगिए…बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, 4.3 अरब डॉलर की डिमांड

Published on

ढाका

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान हुए नरसंहार के लिए माफी मांगने को कहा है। साथ ही दूसरे द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने की मांग उठाई है। बांग्लादेश ने करीब डेढ़ दशक बाद पाकिस्तान के साथ हुई विदेश सचिव स्तरीय वार्ता में कहा कि इस्लामाबाद की ओर से 1971 के अत्याचारों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए। इसके साथ ही ढाका ने 1971 से पहले की परिसंपत्तियों के अपने हिस्से के तौर पर 4.3 अरब डॉलर की रकम पाकिस्तान से मांगी है। ढाका में बांग्लादेश विदेश सचिव जशीमुद्दीन और पाक विदेश सचिव आमना बलूच के बीच बातचीत में यह मुद्दे उठे हैं। बांग्लादेश की ये मांगें पाकिस्तान को नई मुश्किल में डाल सकती हैं।

विदेश सचिव जसीमुद्दीन ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश चाहता है कि पाकिस्तान के साथ उनके अच्छे संबंध बनें। ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के सामने ऐतिहासिक रूप से अनसुलझे मुद्दे रखे हैं। इनमें 1971 में हुए नरसंहार के लिए माफी, पाकिस्तान में फंसे नागरिकों की वापसी, अविभाजित संपत्ति से उचित हिस्सा और 1970 के चक्रवात पीड़ितों के लिए मिली विदेशी सहायता ढाका को सौंपना शामिल है।

बांग्लादेश-पाकिस्तान में बातचीत जारी रहेगी
जसीम ने बताया कि पाकिस्तानी पक्ष ने भविष्य में इन मुद्दों पर लगातार चर्चा करने का सुझाव दिया है। दूसरी ओर आमना बलूच ने कहा कि वह ढाका आकर खुश हैं और बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा अच्छी रही है। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के माफी मांगने के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सभी मुद्दों पर बात करने को तैयार है। दोनों देशों के अधिकारी मिलकर समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार भी इसी महीने बांग्लादेश का दौरा करने जा रहे हैं।

भारत विभाजन यानी 1947 में आज का बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा (पूर्वी पाकिस्तान) था। पूर्वी पाकिस्तान में आजादी का आंदोलन शुरू हुआ तो पाकिस्तानी सेना ने उसे बेरहमी से कुचला। खासतौर से साल 1970 और 1971 में अलग देश की मांग कर रहे बंगाली लोगों पर पाक सेना ने भारी अत्याचार किए। ऐसे में बांग्लादेश में पाकिस्तान के लिए एक नाराजगी रही है। बांग्लादेश की ओर से कई बार ये कहा गया है कि पाकिस्तान को 1971 के लिए माफी मांगी चाहिए। बांग्लादेश माफी को पाकिस्तान से रिश्ते के लिए जरूरी मानता रहा है।

पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किल
बांग्लादेश में 1971 में हुए अत्याचारों पर पाकिस्तान चुप्पी साधता रहा है। पाकिस्तान के लिए घरेलू राजनीति और दुनिया में छवि के चलते बांग्लादेश से सार्वजनिक माफी मांगना आसान नहीं होगा। एक्सपर्ट का मानना है कि पाकिस्तानी आर्मी कभी भी सरकार को ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। दूसरी ओर आर्थिक चुनौतियों से जूझते पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश को 4.3 अरब डॉलर देना भी मुश्किल काम है। ऐसे में बांग्लादेश से रिश्ते सुधारने में जुटे पाकिस्तान के लिए ढाकी की मांग से नई चुनौती खड़ी हो गई है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...